1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अधिकारी जनता की समस्याएं सुनें और एक तय समय सीमा के भीतर निस्तारण करें: सीएम योगी

अधिकारी जनता की समस्याएं सुनें और एक तय समय सीमा के भीतर निस्तारण करें: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है। उन्होंने जनता की समस्या को सुनने और उसके निस्तारण को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के बाद सीएम योगी लगातार जनता दरबार में जनता की समस्या को सुन रहे हैं और उसका निस्तारण कर रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है। उन्होंने जनता की समस्या को सुनने और उसके निस्तारण को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के बाद सीएम योगी लगातार जनता दरबार में जनता की समस्या को सुन रहे हैं और उसका निस्तारण कर रहे हैं।

पढ़ें :- Gold-Silver Price : आयात शुल्क बढ़ने से सोना 8550 और चांदी 20500 रुपये महंगी, बाजार में हाहाकार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, सरकार के प्रत्येक अधिकारी कि जिम्मेदारी है कि वह जनता की समस्याएं और उनकी अपेक्षाएं सुनें तथा एक तय समय सीमा के भीतर निस्तारण करें। उन्हें लटकाएं नहीं, समाधान दें। कॉमन मैन की संतुष्टि ही आपके काम का मानक है। आम आदमी का विश्वास जीतें।

बता दें कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता दरबार के जरिए लोगों की समस्यों को सुनते हैं और अधिकारियों को निर्देश देकर उसका निस्तारण भी कराते हैं। दरअसल, सीएम लगातार अधिकारियों से जनता की समस्या को सुनने और उसके समाधान का निर्देश देते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...