1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आंबेडकर जयंती पर मायावती ने ‘आरक्षण’ को लेकर भाजपा पर बोला हमला; जानिए बसपा सुप्रीमो ने क्या कहा

आंबेडकर जयंती पर मायावती ने ‘आरक्षण’ को लेकर भाजपा पर बोला हमला; जानिए बसपा सुप्रीमो ने क्या कहा

Ambedkar 135th Jayanti 2025: भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती सोमवार (14 अप्रैल) को मनाई जा रही है। इस मौके पर देश के तमाम नेताओं ने डॉ. आंबेडकर को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी कड़ी में यूपी की पूर्व सीएम और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी और भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘संविधान निर्माता भारतरत्न बोधिसत्व परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को आज उनकी जयंती पर अम्बेडकरवादी पार्टी बीएसपी के तत्वावधान में पूरे देश भर में उन्हें शत्-शत् नमन्, माल्यार्पण व अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित, जिसके लिए सभी लोगों का तहेदिल से आभार व धन्यवाद प्रकट।’ उन्होंने लिखा, ‘देश के समस्त दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों व अन्य उपेक्षितों को भी वास्तव में मिशनरी अम्बेडकरवादी बनना होगा, जिसमें जुल्म-ज्यादती व अन्याय आदि से मुक्ति पाकर शासक वर्ग बनने की शक्ति उनकी आपसी एकता व सत्ता की मास्टर चाबी की प्राप्ति में ही है।’

पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'

मायावती ने आगे लिखा, ‘देश में बहुजनों के सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक हालात, कांग्रेस की तरह भाजपा शासनकाल में भी अति-दयनीय तथा इनके आरक्षण के संवैधानिक अधिकार पर भी सुनियोजित कुठाराघात होने से अब इनकी स्थिति कुछ ’अच्छे दिन’ के बजाय बुरे दिन वाली ही बन रही है, जो अति दुःखद व चिन्तनीय।’

पढ़ें :- नौवीं-दसवीं के पाठ्यक्रम में CBSE ने किया बड़ा बदलाव, पर्यावरण शिक्षा सहित तीन विषय हटे, जानें क्या किया शामिल?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...