1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की रीढ़ की सर्जरी रही सफल, जल्द दे दी जाएगी छुट्टी

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की रीढ़ की सर्जरी रही सफल, जल्द दे दी जाएगी छुट्टी

बीजेडी प्रमुख व ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (BJD chief Naveen Patnaik) की रीढ़ की सर्जरी सफल रही है। उनके चिकित्सक रमाकांत पांडा (Ramakanta Panda) ने कहा कि आज उन्हें निगरानी में रखा गया है। वह फिलहाल होश में हैं और सभी से बातचीत भी कर रहे हैं। अगले 5-6 दिनों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बीजेडी प्रमुख व ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (BJD chief Naveen Patnaik) की रीढ़ की सर्जरी सफल रही है। उनके चिकित्सक रमाकांत पांडा (Ramakanta Panda) ने कहा कि आज उन्हें निगरानी में रखा गया है। वह फिलहाल होश में हैं और सभी से बातचीत भी कर रहे हैं। अगले 5-6 दिनों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

पढ़ें :- 'ब्राह्मण राह दिखाएंगे, केवट पार लगाएंगे...' अखिलेश यादव के आवास के बाहर लगा PDA का नया पोस्टर

सर्वाइकल आर्थराइटिस (Cervical Arthritis) उम्रसंबंधी एक आम बीमारी है जो गर्दन की हड्डियों, डिस्क और जोड़ों पर असर डालती है।  शुक्रवार को उन्हें विदा करने के लिए यहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Biju Patnaik International Airport) पर बड़ी संख्या में बीजद के वरिष्ठ नेता और पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने पटनायक की सफल सर्जरी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इससे पहले, सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पटनायक ने कहा कि ‘जय जगन्नाथ। चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह पर मैं मुंबई में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में इस महीने की 22 तारीख को सवाईकल आर्थराइटिस के लिए सर्जरी कराऊंगा। मेरे निजी चिकित्सक डॉ. रमाकांत पांडा मुंबई में इसे समन्वित कर रहे हैं। भगवान जगन्नाथ की कृपा और ओडिशा के मेरे भाइयों व बहनों की दुआओं से आपकी सेवा करने के लिए जल्द ही लौटने का इंतजार कर रहा हूं।

पूर्व मंत्री निरंजन पुजारी ने कहा,कि चूंकि ओडिशा के लोग उनसे (पटनायक) बहुत प्यार करते हैं और उनसे भावनात्मक जुड़ाव रखते हैं, इसलिए बड़ी संख्या में लोग उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए हवाई अड्डे पर एकत्र हुए हैं।

बीजद नेता प्रफुल्ल सामल (BJD leader Prafulla Samal) ने कहा कि हम भगवान जगन्नाथ से उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं ताकि वह ओडिशा लौट सकें और भाजपा से लड़ने के लिए बीजद को पुनर्जीवित कर सकें और इसे राज्य में शीर्ष पार्टी बना सकें।

पढ़ें :- UPPSC ने RO-ARO के 501 पदों पर भर्ती परीक्षा-2026 का विज्ञापन किया जारी, कल से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...