1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ऑपरेशन सिंदूर पर खरगे-गांधी की जोड़ी ने ओढ़ रखा है ‘घोर नकारात्मकता का खोल’: केशव मौर्य

ऑपरेशन सिंदूर पर खरगे-गांधी की जोड़ी ने ओढ़ रखा है ‘घोर नकारात्मकता का खोल’: केशव मौर्य

ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब सियासत भी तेज हो गयी है। सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच एक दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब सियासत भी तेज हो गयी है। सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच एक दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के कुछेक नेता ऑपरेशन सिंदूर पर मोदी सरकार को लेकर जहां सकारात्मक हैं, वहीं खरगे-गांधी की जोड़ी ने ‘घोर नकारात्मकता का खोल ओढ़’ रखा है।

पढ़ें :- यूपी में 1 से 20 नवंबर तक VB-G RAM G योजना के कार्य बंद, जानें- क्यों लिया गया फैसला

केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और ‘कांग्रेस के स्थायी अध्यक्ष’ राहुल गांधी की उबाऊ व थकाऊ जोड़ी ने अपनी उम्रदराज पार्टी को मजाक का विषय बना दिया है। अंतरराष्ट्रीय मामलों में ‘बौनी समझ’ रखने वाली इस जोड़ी और उनकी पार्टी में दुनियादारी समझने वाले नेताओं में जमीन-आसमान का फर्क है।

पढ़ें :- MP Rajya Sabha By-Election : मध्य-प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, पूर्व केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे के बाद हुई थी खाली

उन्होंने आगे लिखा, आर्थिक एवं विदेशी मामलों को समझने वाले कांग्रेस के कुछेक नेता ऑपरेशन सिंदूर पर मोदी सरकार को लेकर जहां सकारात्मक हैं, वहीं खरगे-गांधी की जोड़ी ने ‘घोर नकारात्मकता का खोल ओढ़’ रखा है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सफल होने के बाद से ही इस जोड़ी के चेहरों पर मातम पसरा था कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर जाकर मय सबूत के साथ प्रहार कर दिया जो अब उनकी खुन्नस में तब्दील हो गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...