पोलियो दिवस पर बृजेश मणि त्रिपाठी ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक, अभियान का किया शुभारंभ
पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: आज पोलियो दिवस के अवसर पर नौतनवां नगर के आदर्श जूनियर हाई स्कूल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
इस मौके पर बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि पोलियो दिवस केवल एक स्मरण दिवस नहीं, बल्कि समाज के लिए जिम्मेदारी का संदेश है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं तथा स्वच्छता और जागरूकता को बढ़ावा दें।
कार्यक्रम में सभासद राहुल दूबे, अशोक रौनियार, फार्मासिस्ट धर्मेंद्र शाही, एएनएम दुर्गावती यादव, रवि त्रिपाठी, प्रमोद पाठक सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 