1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video- ‘दलाली का अड्डा’ वाली साक्षी महाराज की टिप्पणी पर, अखिलेश बोले- शिकायत बाहर निकलने का रास्ता भी होती है

Video- ‘दलाली का अड्डा’ वाली साक्षी महाराज की टिप्पणी पर, अखिलेश बोले- शिकायत बाहर निकलने का रास्ता भी होती है

Sakshi Maharaj Viral Video : उन्नाव लोकसभा सीट से भाजपा सांसद साक्षी महाराज एक फिर अपनी टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने मवई गांव में 75 वर्षीय रामस्वरूप लोधी की मौत में नाराजगी जाहिर करते हुए कथित तौर पर मौरावां थाने को दलाली का अड्डा बता दिया। जिसे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सांसद के भाजपा छोड़ने के संकेत से जोड़ दिया है। अखिलेश ने कहा कि उनकी ये शिकायत बाहर निकलने (पार्टी छोड़ने) का रास्ता भी होती है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ को किया स्वागत, बोले-सच में सफलता तब मिलेगी जब ‘राजनीतिक परिवर्तन मोर्चा’ होगा सक्रिय

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट में कहा, “हाथ कंगन को आरसी क्या… देखे-भोगे को ‘साक्षी’ क्या… जब सत्ताधारियों के अपने ही सांसद थानों को ‘दलाली का अड्डा’ घोषित कर रहे हैं तो भ्रष्ट शासन-प्रशासन के बारे में विपक्ष क्या बोले। उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज जी तो अपनी ही सरकार के महा-भ्रष्टाचार से हताश होकर कह रहे हैं: अपने जीवन में ऐसी (भ्रष्ट) पुलिस नहीं देखी। शिकायत बाहर निकलने का रास्ता भी होती है। भाजपा ही संकट है।”

बता दें कि रामस्वरूप लोधी की मौत के मामले में सांसद साक्षी महाराज ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाये। वह बुधवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे इस दौरान मौके पर मौजूद साक्षी महाराज ने पुलिस अधिकारियों फटकार लगाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उनको मौरावां थाने को दलाली का अड्डा बताते सुना जा सकता है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...