बॉलीवुड अभिनेत्री सोनक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के लिए आज का दिन बेहद ही खास है। आज के ही दिन पिछले साल यानी 23 जून 2024 को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों करीब आठ साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने शादी का फैसला लिया। इनकी ये लव स्टोरी अब खास बन चुकी है।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के लिए आज का दिन बेहद ही खास है। आज के ही दिन पिछले साल यानी 23 जून 2024 को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों करीब आठ साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने शादी का फैसला लिया। इनकी ये लव स्टोरी अब खास बन चुकी है। कई मौके पर इनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है, जिसमें ये एक दूसरे पर खूब प्यार लुटाते हुए दिखते हैं।
वहीं, शादी की सालगिरह पर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसने सभी का दिल जीत लिया है। इसमें अभिनेत्री ने पति और ससुरालवों के लिए अहम बातें लिखी हैं। इसके साथ की उन्होंने 23 जून के पीछे की एक कहानी को भी शेयर किया है।
फिल्मी है सोनाक्षी और ज़हीर की लव स्टोरी
दरअसल, सोनाक्षी और जहीर की लव स्टोरी बिल्कुल फिल्मी है, जिसका खुलासा अभिनेत्री ने करीना कपूर के चैट शो ‘ व्हाट वीमेन वांट’ में किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि, जहीर से मिलने के एक सप्ताह बाद ही उन्होंने आई लव यू बोल दिया था। उन्होंने ने इस मोमेंट को पहली नज़र का प्यार बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि कहा, “कोई क्लिक होता है, जब आपको महसूस होता है कि यही इंसान आपका है। वहीं जहीर ने भी कहा था कि उन्होंने धीरे-धीरे रिश्ते को समझा क्योंकि उन्हें पता था, अगर यह रिश्ता शुरू होगा तो परमानेंट होगा।
View this post on Instagram
पढ़ें :- सोनाक्षी सिन्हा ने न्यूज चैनल्स को लगाई लताड़, लोगों से अपील की News के नाम पर न देखें कचरा
शुक्र है आज भी वो वैसा ही है
शादी की पहली सालगिरह पर अभिनेत्री ने दिल जीतने वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अभिनेत्री ने लिखा कि, उस आदमी को सालगिरह की शुभकामनाएं जो 8 साल तक मेरा बॉयफ्रेंड और 1 साल से मेरा पति है। शुक्र है वो आज भी वैसा ही है।” इसके अलावा एक दूसरी इंस्टा स्टोरी में उन्होंने जहीर के साथ घर की डेकोरेशन की तस्वीर शेयर की और अपने सास-ससुर के लिए लिखा,“दुनिया के सबसे अच्छे ससुराल वाले। पहले उन्होंने मुझे ये इंसान दिया और फिर बेशुमार प्यार।” इसके बाद से सोनक्षी का पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें की फैंस भी उन्हें ढेरों बधाईयां दें रहे हैं।