1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के निर्देश पर जले हुए विद्युत तार बदले गए, कॉलोनी की बिजली बहाल

नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के निर्देश पर जले हुए विद्युत तार बदले गए, कॉलोनी की बिजली बहाल

नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के निर्देश पर जले हुए विद्युत तार बदले गए, कॉलोनी की बिजली बहाल

बिजली समस्या का हुआ समाधान: विधायक ऋषि त्रिपाठी के निर्देश पर सोनौली में बहाल हुई विद्युत आपूर्ति

पढ़ें :- यूपी विधानसभा में कांग्रेस कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव के सवाल पर आराधना मोना मिश्रा बोलीं- यह निर्णय नेतृत्व लेगा

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: सोनौली टाटा गैराज के सामने स्थित आइडियल पब्लिक स्कूल कॉलोनी में पिछले रात से बिजली आपूर्ति बाधित थी, जिसका मुख्य कारण लगभग 50 घरों में विद्युत तारों का जल जाना था। यह समस्या वार्ड नं. 1 अम्बेडकर नगर के निवासियों को गहरी असुविधा पहुँचा रही थी।

स्थानीय लोगों ने इस विषय में भाजपा युवा नेता रवि वर्मा को जानकारी दी। रवि वर्मा ने तत्काल इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नौतनवा विधायक श्री ऋषि त्रिपाठी को अवगत कराया। विधायक त्रिपाठी ने तत्परता दिखाते हुए सोनौली क्षेत्र के जेई श्री दीनानाथ शर्मा से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

जेई और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर जर्जर और जले हुए तारों को हटाकर नए विद्युत तारों को स्थापित किया, जिसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल हो गई।

इस त्वरित कार्यवाही के लिए स्थानीय नागरिकों ने विधायक ऋषि त्रिपाठी और भाजपा नेता रवि वर्मा का आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा समय पर की गई सहायता ने बड़ी राहत प्रदान की और उनके प्रति जनता का विश्वास और भी मजबूत हुआ है।

पढ़ें :- यूपी में वोटर लिस्ट पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, पीलीभीत में 13 हजार लोगों के नाम बदलने का दावा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...