Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. नवरात्रि पर मां भगवती के दरबार पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, विरोध करने वालों के लिए मांग ली सद्बुद्धि

नवरात्रि पर मां भगवती के दरबार पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, विरोध करने वालों के लिए मांग ली सद्बुद्धि

By Kalpna Pandey 
Updated Date

नई दिल्ली: नवरात्रि की शुरुआत के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता झंडेवालान मंदिर पहुंची और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश और दिल्ली की सुख-शांति, समृद्धि और नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही मुख्यमंत्री ने राजधानी का माहौल बिगाड़ने वाले लोगों के लिए भी सद्बुद्धि की प्रार्थना करने की बात कही ।

पढ़ें :- इन्फ्लुएंसर नेहा बिष्ट के घर में घुसा सिरफिरा आशिक, मारपीट के बाद मौत; पिता और पड़ोसी गिरफ्तार

मंदिर में पूजा के बाद रेखा गुप्ता ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देवी मां की कृपा से देश निरंतर तरक्की करे और समाज में शांति बनी रहे। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिल्ली में अव्यवस्था फैलाने और निजी राजनीतिक हितों को प्राथमिकता देने वाले लोगों को भी सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा मिले।

मुख्यमंत्री का यह बयान राजधानी में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद आया है। खबर के मुताबिक, शनिवार को जंतर-मंतर के आसपास जुटने की कोशिश कर रहे 7,000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में लिया था। इनमें कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं समेत कई राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल थे।

इससे पहले रेखा गुप्ता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों नेता कथित तौर पर CJP के जरिए दिल्ली का राजनीतिक माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

रेखा गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करना और अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है। हालांकि, विरोध के कारण आम लोगों की आवाजाही बाधित करना या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, “मैं तो यह कहूँगी कि वो दुष्ट लोग जो देश के हित में अपना हित नहीं समझते, वो पापी लोग जिन्हें देश की तरक्की से तकलीफ होती है, जो देश में ऐसा माहौल पैदा करना चाहते हैं जिससे आमजन को तकलीफ हो, जो सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान करते हैं। ऐसे सब लोगों को माँ सद्बुद्धि दे या फिर सजा दे।”

पढ़ें :- Meta Controversy: ‘गुंडों की पार्टी है कांग्रेस...’ मेटा ऑफिस में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर BJP ने बोला हमला

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार के लिए नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा प्राथमिकता है। राजधानी में सामान्य जनजीवन बनाए रखने और लोगों को परेशानी से बचाने के लिए प्रशासन जरूरी कदम उठाता रहेगा।

पढ़ें :- राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले, BJP को बड़ा झटका, CM भजनलाल के गृह जिले में 31 में से 21 सीटों पर जीता पंजा
Advertisement