1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. विपक्ष के हंगामें पर बोले किरेन रिजिजू, ‘ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से कांग्रेस और विपक्षी दल से भागने की कोशिश क्यों कर रहे हैं?’

विपक्ष के हंगामें पर बोले किरेन रिजिजू, ‘ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से कांग्रेस और विपक्षी दल से भागने की कोशिश क्यों कर रहे हैं?’

Parliament Monsoon session Update: लोकसभा में सोमवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा होनी थी, लेकिन विपक्ष के हंगामें के चलते सदन की कार्यवाही को एक बार फिर स्थगित करना पड़ा। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया है। इससे पहले बिहार में मतदाता सूची संशोधन पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच दोपहर 12 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद दोपहर 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, सरकार ने विपक्ष पर चर्चा से भागने की कोशिश का आरोप लगाया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Parliament Monsoon session Update: लोकसभा में सोमवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा होनी थी, लेकिन विपक्ष के हंगामें के चलते सदन की कार्यवाही को एक बार फिर स्थगित करना पड़ा। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया है। इससे पहले बिहार में मतदाता सूची संशोधन पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच दोपहर 12 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद दोपहर 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, सरकार ने विपक्ष पर चर्चा से भागने की कोशिश का आरोप लगाया है।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, गाड़ी रोककर की गई अंधाधुन फायरिंग

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, “सदन में माँगने या किसी भी विषय पर चर्चा करने से कुछ नहीं होगा। जो भी मामला हो, उस पर कार्य मंत्रणा समिति में चर्चा होती है… दूसरी बात, अगर आप ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करना चाहते हैं, तो कृपया मुझे बताएं।” इसके बाद एक बजे जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो ओम बिरला ने कहा, “आप सभी से आग्रह करता हूं कि ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होने दें। सदन चलेगा तो ऑपरेशन सिंदूर पर चलेगा।” हालांकि, विपक्ष के सदस्यों ने वेल पर हंगामा जारी रखा। जिसके बाद सदन की कार्यवाही को दूसरी बार स्थगित करना पड़ा।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर पलटवार

सदन में विपक्ष के हंगामें को लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “सभी दल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा चाहते थे और यह तय हुआ था कि आज संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर 16 घंटे लंबी चर्चा होगी। लेकिन, सत्र शुरू होने से 10 मिनट पहले, इंडी अलायंस एक नया मुद्दा लेकर आया और सरकार से यह वादा करने को कहा कि इस चर्चा के बाद, हम ‘SIR’ पर भी चर्चा करेंगे। संसद ऐसे नहीं चलती… मैं पूछना चाहता हूँ कि अगर हम सब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा की तैयारी कर चुके हैं, तो कांग्रेस और विपक्षी दल इस चर्चा से भागने की कोशिश क्यों कर रहे हैं?”

पढ़ें :- ममता बनर्जी की बैठक से कई विधायक रहे नदारद, टीएमसी प्रमुख बोली- यह चुनाव नहीं बल्कि क्रूरता थी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...