1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुहागरात पर दुल्हन चाकू दिखाकर दूल्हे से बोली- मैं अमन की अमानत हूं, टच किया तो कर दूंगी 35 टुकड़े…

सुहागरात पर दुल्हन चाकू दिखाकर दूल्हे से बोली- मैं अमन की अमानत हूं, टच किया तो कर दूंगी 35 टुकड़े…

यूपी (UP) के प्रयागराज जिले (Prayagraj District) से न​व विवाहिता जोड़े का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक दूल्हे के साथ सुहागरात (Suhag Raat) में पर कुछ ऐसा हुआ कि वह जीवन भर नहीं भूल पाएगा। बताते चलें कि सुहागरात (Suhag Raat) के दिन दुल्हन ने चाकू लेकर पास में लेकर सोई थी।

By santosh singh 
Updated Date

प्रयागराज। यूपी (UP) के प्रयागराज जिले (Prayagraj District) से न​व विवाहिता जोड़े का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक दूल्हे के साथ सुहागरात (Suhag Raat) में पर कुछ ऐसा हुआ कि वह जीवन भर नहीं भूल पाएगा। बताते चलें कि सुहागरात (Suhag Raat) के दिन दुल्हन ने चाकू लेकर पास में लेकर सोई थी। जब दूल्हा उसके पास गया तो दुल्हन ने चाकू निकाल ली और कहा कि अगर टच किया तो 35 टुकड़े कर दूंगी। धमकी देने के बाद दुल्हन एक रात दीवार लांघकर अपने आशिक संग फरार हो गई।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

ये मामला प्रयागराज के नैनी इलाके का बताया जा रहा है। 29 अप्रैल को कप्तान निषाद (Captain Nishad) की शादी बड़े ही धूमधाम से करछना डीहा की रहने वाली युवती सितारा के साथ हुई थी, लेकिन सुहागरात (Suhag Raat) के ही बाद वह कहानी एक थ्रिलर फिल्म में बदल गई।

मैं हूं अमन की अमानत

कप्तान निषाद (Captain Nishad) ने बताया कि शादी की पहली रात सितारा ने चाकू दिखाकर कहा कि अगर मुझे छुआ तो 35 टुकड़ों में बंटे मिलोगे। मैं तुम्हारी नहीं, अमन की अमानत हूं। इस धमकी ने कप्तान को सन्न कर दिया। दूल्हा सोफे पर सो गया और दुल्हन बेखौफ पलंग पर। यही सिलसिला तीन रातों तक चला।

घरवालों ने सुलह कराने की कोशिश

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

जब कप्तान का धैर्य जवाब दे गया, तो उसने अपनी मां को सारी बात बताई। फिर घर वालों ने बहू को प्यार से समझाने की कोशिश की, लेकिन सितारा ने साफ कह दिया कि मैं अमन से प्यार करती हूं और उसी के साथ रहूंगी। इस पर गांव के कुछ बुजुर्गों को बुलाकर पंचायत बैठाई गई और एक राजीनामा तैयार हुआ जिसमें सितारा को अपने प्रेमी से रिश्ता तोड़ने और पति के साथ रहने का वादा करना था।

बंद कमरे में चलता रहा तनाव

राजीनामे के बाद भी स्थितियां नहीं सुधरीं। राम आसरे (कप्तान के पिता) ने बताया कि सितारा ने बंद कमरे में कप्तान को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना जारी रखा। हालात ऐसे हो गए कि उन्हें थाने जाना पड़ा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

दीवार कूदकर प्रेमी संग भाग गई दुल्हन

पुलिस में मामला दर्ज होने से पहले ही सितारा ने एक और सनसनी फैला दी। आधी रात को वह घर की दीवार फांदकर अपने प्रेमी अमन के साथ भाग गई। वहीं, इस मामले में नैनी थाना प्रभारी बृजेश गौतम (Naini police station in-charge Brijesh Gautam) का कहना है कि शादी के बाद दुल्हन एक युवक के साथ फरार हो गई थी। वर्तमान में वह मायके में है। दोनों पक्ष में सामानों के वापसी का विवाद चल रहा है। दूल्हे की तरफ से दुल्हन पर धमकाने का आरोप लगाया गया है।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...