1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने पति से संबंध बनाने से किया इनकार, बोली-प्रेमी संग रहूंगी वरना…

सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने पति से संबंध बनाने से किया इनकार, बोली-प्रेमी संग रहूंगी वरना…

यूपी (UP) के अलीगढ़ जिले (Aligarh District) से नई नवेली दुल्हन (Newly Wed Bride)  ने ससुराल पहुंचते ही सुहागरात पर ही पति से संबंध बनाने से इनकार कर दिया। साथ ही उसने मुस्कान और सोनम जैसी घटना होने की धमकी दे डाली। दुल्हन ने कहा कि उसकी शादी जोर जबरदस्ती से हुई है और वह अपने आशिक के संग ही रहेगी।

By santosh singh 
Updated Date

अलीगढ़। यूपी (UP) के अलीगढ़ जिले (Aligarh District) से नई नवेली दुल्हन (Newly Wed Bride)  ने ससुराल पहुंचते ही सुहागरात पर ही पति से संबंध बनाने से इनकार कर दिया। साथ ही उसने मुस्कान और सोनम जैसी घटना होने की धमकी दे डाली। दुल्हन ने कहा कि उसकी शादी जोर जबरदस्ती से हुई है और वह अपने आशिक के संग ही रहेगी। नई नवेली दुल्हन (Newly Wed Bride) की बातें सुनकर ससुरालीजन दंग रह गए। आनन-फानन में थाने पहुंचे और बोले कि साहब! हमें बचाओ, हमारी बहू मारने की धमकी दे रही है।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

बता दें कि ये मामला रोरावर थाना (Roravor Police Station) क्षेत्र का है। जहां जीवनगढ़ के रहने वाले युवक की शादी 22 जून को अलहदादपुर नीवर की रहने वाली एक युवती के संग हुआ था। निकाह बड़े ही धूमधाम के साथ हुआ था। सब कुछ ठीक था। दोनों ही परिवारों में खुशी का माहौल था। लेकिन ससुराल पहुंचते ही दुल्हन अपने तेवर दिखाने लगे। दूल्हे के संबंध बनाने पर मुस्कान और सोनम जैसी घटना होने का जिक्र कर दिया। इससे पति डर गया। घबराकर उसने परिजनों को सारी बात बताई। इस पर सुसरालीजनों ने दुल्हन की मां को बुलाया। उन्होंने भी बेटी को समझाने-बुझाने की कोशिश की।

बहू को थाने लेकर पहुंचे ससुरालीजन

आखिर में जब दुल्हन नहीं मानी तो मायके और ससुराल दोनों पक्ष के लोग उसे लेकर रोरावर थाने पहुंचे। जहां ससुरालीजन डरे लहजों में बोले हमें हमारी बहू से बचा लो, वह बेटे को मारने की बातें कर रही है। इस पर कोतवाल शिव शंकर गुप्ता (Kotwal Shiv Shankar Gupta) ने जब दुल्हन से बात की तो उसने साफ कह दिया कि उसकी शादी जबरदस्ती कराई गई है। वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। अब इस मामले में पुलिस का कहना है कि युवती के आशिक को कोतवाली (Kotwali) बुलाया गया है। दोनों से बातचीत के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...