1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विश्व योग दिवस पर मार्डन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नौतनवां में हुआ मुख्य कार्यक्रम, दिलाई गई योग करने की शपथ

विश्व योग दिवस पर मार्डन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नौतनवां में हुआ मुख्य कार्यक्रम, दिलाई गई योग करने की शपथ

विश्व योग दिवस पर मार्डन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नौतनवां में हुआ मुख्य कार्यक्रम, दिलाई गई योग करने की शपथ

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मार्डन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नौतनवां में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण में सुबह 6:30 बजे से 8:00 बजे तक आयोजित इस योग सत्र में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य जीतेश सिन्हा ने रिबन काटकर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग आज न केवल भारत में बल्कि विश्वभर में सम्मान और महत्व पा चुका है। उन्होंने बताया कि नियमित योग अभ्यास से व्यक्ति तन, मन और आत्मा से स्वस्थ एवं संतुलित रह सकता है।

योग सत्र का संचालन विद्यालय की योग प्रशिक्षक विनय गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने योगाभ्यास के दौरान विभिन्न आसनों की महत्ता और लाभ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को योग अपनाने और नियमित रूप से अभ्यास करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, छात्र-छात्राएं तथा कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...