Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. OnePlus 13 लॉन्च होने पहले वनप्लस 12 की कीमतें हुईं धड़ाम; 11000 रुपये तक हुआ सस्ता!

OnePlus 13 लॉन्च होने पहले वनप्लस 12 की कीमतें हुईं धड़ाम; 11000 रुपये तक हुआ सस्ता!

By Abhimanyu 
Updated Date

OnePlus 12 Prices Cut: चीन में वनप्लस ने हाल ही अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13 को स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ लॉन्च किया है। जल्द ही इस फोन के भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किए जाने की उम्मीद हैं। वहीं, OnePlus 13 के भारत में लॉन्च होने की संभावनाओं के बीच OnePlus 12 मॉडल की कीमत में भारी कटौती की गयी है। इस फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से 11,000 रुपये तक सस्ते दाम में खरीदा जा सकता है।

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

दरअसल, OnePlus 12 के 12 GB RAM+ 256GB वेरिएंट को फ्लिपकार्ट पर ऑफर के साथ सस्ते दामों में खरीदने के मौका है। इस फोन के 12 GB RAM+ 256GB वेरिएंट 64,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन फ्लिपकार्ट पर सिल्क ब्लैक कलर वेरिएंट में यह 58,998 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है। यानी लॉन्च प्राइस से सीधे 6001 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा, HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन (24 महीने अवधि) के जरिए खरीदी करने पर 5,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। यानी फोन की प्रभावी कीमत 53,998 रुपये रह जाएगी। फ्लिपकार्ट पर इस फोन को लॉन्च प्राइस से 11,000 रुपये कम दाम में खरीदने का मौका मिल रहा है।

दूसरी तरफ, अमेजन पर OnePlus 12 के 12 GB RAM+256GB वेरिएंट Flowy Emerald और Glacial White कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च प्राइस से 3,000 रुपये कम में यानी 61,999 रुपये में मिल रहा है। साथ ही OneCard क्रेडिट कार्ड, RBL बैंक क्रेडिट कार्ड और Federal बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदी करने पर फ्लैट 7,000 रुपये की छूट हासिल की जा सकती है, जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 54,999 रुपये रह जाएगी। यानी फोन लॉन्च को अमेज़न पर प्राइस से 10,000 रुपये तक सस्ते दाम में खरीदने का मौका है।

OnePlus 12 के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले- 6.82 इंच का क्वाड-एचडी प्लस (1440×3168 पिक्सेल) एलटीपीओ 4.0 एमोलेड डिस्प्ले, गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन, पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज।

पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप

प्रोसेसर- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर (16GB तक LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज)।

कैमरा- ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, सोनी LYT-808 सेंसर और f/1.6 अपर्चर 50-MP का प्राइमरी कैमरा, 114-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू 48-MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा , 3x ऑप्टिकल ज़ूम और f/2.6 अपर्चर 64-MP पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो कैमरा और f/2.4 अपर्चर 32-MP सेल्फी कैमरा।

बैटरी- 5400mAh बैटरी, सुपरवूक चार्जर के साथ 100W चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट।

ओएस- फोन Android 14 पर रन (एंड्रॉइड 15 बीटा 2 मिलना शुरू)

अन्य स्पेसिफिकेशन- IP65 रेटिंग, 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और एनएफसी कनेक्टिविटी, जायरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर, मैग्नेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर।

पढ़ें :- दिवाली पर Zomato से होगी जबरदस्त 'मेहमान नवाजी'! ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप ने लॉन्च किया नया फीचर
Advertisement