नई दिल्ली। OnePlus ने स्मार्टफोन बाजार में अपनी Turbo सीरीज का नया 5G स्मार्टफोन OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन में बड़ी 9,000mAh बैटरी, 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए हैं। फिलहाल यह फोन चीन में लॉन्च किया गया है।
पढ़ें :- फोन का USB Type-C पोर्ट खराब कर देती हैं ये गलतियां, चार्जिंग में होने लगेगी समस्या
144Hz AMOLED डिस्प्ले
इस नए OnePlus Turbo 6Vs में 6.78 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1272 पिक्सल है। स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। साथ ही इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस
शानदार परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह 4nm प्रोसेस पर आधारित ऑक्टा-कोर चिपसेट है और ग्राफिक्स के लिए Adreno 810 GPU मिलता है। साथ ही इस फोन में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज का कॉन्फिगरेशन दिया गया है।
पढ़ें :- 50MP सेल्फी कैमरा और 7200mAh बैटरी के साथ Vivo ने लॉन्च किया नया vivo V80 5G स्मार्टफोन
9,000mAh की बड़ी बैटर
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिंगल चार्ज में करीब 25 घंटे तक शॉर्ट-वीडियो प्लेबैक दे सकता है। इसमें 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
कैमरा और कीमत
इस फोन में 50MP का OIS मेन कैमरा और 2MP मोनोक्रोम सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा फोटोग्राफी के लिए सेटअप है। सेल्फी के लिए 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। चीन में इस फोन को 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 3,699 युआन यानी करीब 52,850 रुपये के आसपास है। वहीं भारत में इसकी लॉन्चिंग और कीमत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।