1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थन में वही नेता खड़े हैं जो भ्रष्टाचार के आरोपी हैं या ज़मानत पर: केशव मौर्य

सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थन में वही नेता खड़े हैं जो भ्रष्टाचार के आरोपी हैं या ज़मानत पर: केशव मौर्य

विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरूपयोग का आरोप लगाया। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने विपक्षी दलों पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, ED द्वारा गिरफ़्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के समर्थन में वही नेता खड़े हैं जो भ्रष्टाचार के आरोपी हैं या ज़मानत पर हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित शराब घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बीती रात गिरफ्तार किया था। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सियासी पारा बढ़ गया और विपक्षी दलों ने इसको लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया।

पढ़ें :- Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल में होने जा रहा बड़ा उल्टफेर, बंगाल-असम समेत तीन राज्यों में बनेगी भाजपा सरकार

विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरूपयोग का आरोप लगाया। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने विपक्षी दलों पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, ED द्वारा गिरफ़्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के समर्थन में वही नेता खड़े हैं जो भ्रष्टाचार के आरोपी हैं या ज़मानत पर हैं।

पढ़ें :- West Bengal Elections: बंगाल में दूसरे चरण में भी 90 प्रतिशत के करीब हुई वोटिंग, जानिए एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार

डिप्टी सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि, ED द्वारा गिरफ़्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के समर्थन में वही नेता खड़े हैं जो भ्रष्टाचार के आरोपी हैं या ज़मानत पर हैं। अथवा कोई बड़ा घोटाला किए हैं, जिसके उजागर होने पर यही हश्र उनका भी होगा। इसी डर के कारण एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

साथ ही एक अन्य पोस्ट में लिखा कि, जिन विपक्षी दलों और उनके नेताओं को मज़बूत लोकतंत्र कमजोर दिखाई दे रहा है, यह उनका दृष्टि दोष और मानसिक बीमारी है। आंख और दिमाग़ का अच्छे डाक्टर से इलाज करायें। मुक़दमा जनता की अदालत में है। 4 जून को 400 पार, फिर एकबार मोदी सरकार।

पढ़ें :- लखनऊ नगर निगम ने हाईकोर्ट में जीती सहारा शहर की कानूनी लड़ाई , अब 170 एकड़ जमीन निगम के कब्जे में

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...