1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उनका नाम ‘ओपी रातभर’ है, जो रात में गठबंधन बदलने की सोचते हैं…अखिलेश यादव के बयान पर सुभासपा प्रमुख ने किया पलटवार

उनका नाम ‘ओपी रातभर’ है, जो रात में गठबंधन बदलने की सोचते हैं…अखिलेश यादव के बयान पर सुभासपा प्रमुख ने किया पलटवार

सपा अध्यक्ष के इस बयान पर ओपी राजभर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, सुभासपा सत्ता का दरवाज़ा है, उसी दरवाज़ा से अखिलेश यादव जी सत्ता में घुसने के लिए परेशान है, जब तक दरवाज़े पर एनडीए के साथ सुभासपा खड़ी रहेगी तब तक सत्ता सपा को नसीब नहीं होगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुभासपा प्रमुख और यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, ओपी राजभर असल में ‘ओपी रातभर’ हैं, जो रात में गठबंधन बदलने की सोचते हैं। अखिलेश यादव ने ये बातें शनिवार को पार्टी कार्यालय में चल रही प्रेस कॉफ्रेंस में कहीं।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

सपा अध्यक्ष के इस बयान पर ओपी राजभर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, सुभासपा सत्ता का दरवाज़ा है, उसी दरवाज़ा से अखिलेश यादव जी सत्ता में घुसने के लिए परेशान है, जब तक दरवाज़े पर एनडीए के साथ सुभासपा खड़ी रहेगी तब तक सत्ता सपा को नसीब नहीं होगी। अखिलेश जी दिनभर रातभर यही सोचते है एनडीए के साथ खड़े सभी असली पीडीए वाले आ जाते तो सत्ता मिल जाती लेकिन यह चाहे सपा प्रमुख रात में सपना देखे चाहे दिन में सत्ता वर्षों तक दूर ही रहेगी।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

बता दें कि, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सपा और सुभासपा के बीच गठबंधन था। दोनों पार्टियों ने यूपी विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा। हालांकि, चुनाव परिणाम आने के बाद सपा और सुभासपा के बीच मतदभेद शुरू हो गए। इसके बाद गठबंधन टूट गया। गठबंधन टूटने के बाद ओपी राजभर एनडीए का हिस्सा बन गए। एनडीए का हिस्सा बनते हुए उन्हें योगी सरकार में मंत्री बना दिया गया। वहीं, अब यूपी में विधानसभा चुनाव 2027 में होना है और इससे पहले सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

 

 

 

 

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...