1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Operation Sindoor: पाकिस्तान ने कई शहरों पर हमले की कोशिश की, भारत ने सभी हमलों को निष्क्रिय कर दिया

Operation Sindoor: पाकिस्तान ने कई शहरों पर हमले की कोशिश की, भारत ने सभी हमलों को निष्क्रिय कर दिया

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच MEA की प्रेस ब्रीफिंग हुई। विदेश मंत्रालय की इस प्रेस कॉन्फेंस को कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल हुए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच MEA की प्रेस ब्रीफिंग हुई। विदेश मंत्रालय की इस प्रेस कॉन्फेंस को कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल हुए। विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि, 7 और 8 मई को पाकिस्तान ने भारतीय सीमा के कई इलाकों में ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने की नापाक कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना की मुस्तैदी के चलते इन सभी हमलों को नाकाम कर दिया गया। सुरक्षा बलों ने न सिर्फ इन ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया, बल्कि इनके मलबे भी बरामद कर लिए हैं, जो अब पाकिस्तान की करतूतों का पुख्ता सबूत बन गए हैं।

पढ़ें :- Asian Games Update : शूटिंग में इलावेनिल, विदर्शा और सोनम की तिकड़ी ने भारत को दिलाया पहला मेडल, महिला हॉकी टीम ने उज़्बेकिस्तान को 19-0 से रौंदा

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, पाकिस्तान ने LoC के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और भारी कैलिबर आर्टिलरी का उपयोग करते हुए नियंत्रण रेखा पर अपनी अकारण गोलीबारी की तीव्रता बढ़ा दी है। पाकिस्तानी गोलीबारी के कारण 16 निर्दोष लोगों की जान चली गई है, जिनमें 3 महिलाएं और 5 बच्चे शामिल हैं। भारत को पाकिस्तान की ओर से मोर्टार और आर्टिलरी की गोलीबारी को रोकने के लिए जवाब देने के लिए मजबूर होना पड़ा। भारतीय सशस्त्र बल गैर-वृद्धि के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं, बशर्ते कि इसका पाकिस्तानी सेना द्वारा सम्मान किया जाए।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि भारत ने करारा जवाब दिया है। पाकिस्तान के रडार सिस्टम को हमने निशाना बनाया। लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम नष्ट कर दिया गया। पहलगाम हमले का भारतीय सेना ने जवाब दिया है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि, पाकिस्तान की ओर भारत के 15 से अधिक जगहों को निशाना बनाने की कोशिश की गई। भारत ने उन सभी हमलों को निष्क्रिय कर दिया। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफ्रेंस सिस्टम को भी तबाह कर दिया है।

विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री और पूर्व विदेश मंत्री ने माना है कि उनका आतंकी संगठनों के साथ कैसा रिश्ता है। उनकी छवि आतंक समर्थक की है। पाकिस्तान पहलगाम हमले की जांच की मांग कर रहा है, हम सभी को पाकिस्तान का इतिहास पता है। हम पहले भी आतंकी हमलों की जांच के सारे सबूत दे चुके हैं। मुंबई, पुलवामा, पठानकोट के हमलों को लेकर भी हमने सबूत दिए थे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। पाकिस्तान ने हमेशा आतंकियों का बचाव किया है।

उन्होंने कहा कि, सात मई को केवल आतंकी शिविरों को ही निशाना बनाया गया। हमने किसी सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया है। पाकिस्तान ने भारत के पुंछ में सिख गुरुद्वारे पर हमला किया। सिख समुदाय को निशाना बनाया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। हम इसकी निंदा करते हैं। विदेश सचिव ने कहा कि वैश्विक आतंकवाद के केंद्र के रूप में पाकिस्तान की प्रतिष्ठा कई उदाहरणों में निहित है।

पढ़ें :- IND vs BAN Semi Final: कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, फाइनल में जगह पक्की करने उतरी टीम इंडिया

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...