1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Oppo ने A-Series में लॉन्च नया स्मार्टफोन; चेक करें फीचर्स और प्राइस की डिटेल्स

Oppo ने A-Series में लॉन्च नया स्मार्टफोन; चेक करें फीचर्स और प्राइस की डिटेल्स

Oppo A60 Launched : ओप्पो ने अपनी A-Series में नया स्मार्टफोन Oppo A60 को वियतनाम में लॉन्च कर दिया है। कंपनी के लेटेस्ट फोन 5000mAh बैटरी, 6.67 इंच एलसीडी स्क्रीन, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट व 8 जीबी रैम के साथ आता है। आइए Oppo A60 स्मार्टफोन की प्राइस व फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Oppo A60 Launched : ओप्पो ने अपनी A-Series में नया स्मार्टफोन Oppo A60 को वियतनाम में लॉन्च कर दिया है। कंपनी के लेटेस्ट फोन 5000mAh बैटरी, 6.67 इंच एलसीडी स्क्रीन, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट व 8 जीबी रैम के साथ आता है। आइए Oppo A60 स्मार्टफोन की प्राइस व फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

पढ़ें :- Vivo का नया 5G स्मार्टफोन 'Vivo S2 FE 5G' लॉन्च, 10,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस

Oppo A60 के स्पेसिफिकेशन्स

प्रोसेसर : इस डिवाइस में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट दिया गया है।

रैम और स्टोरेज : ओप्पो ए60 को 8 जीबी रैम व 128 जीबी और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट में लाया गया है।

डिस्प्ले : इस फोन में 6.67 इंच एचडी+ (720×1,604 पिक्सल) एलसीडी स्क्रीन दी गई है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है।

पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा

बैटरी : ओप्पो ए60 में 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh बैटरी भी मिलती है।

कैमरा : ओप्पो ए60 में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर सेंसर दिया गया है जो OIS सपोर्ट करता है। फोन में 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

ओएस : यह फोन ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड ColorOS 14.0.1 पर चलता है।

कनेक्टिविटी : फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, वाई-फाई, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Oppo A60 की कीमत

पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर

वियतनाम में लॉन्च हुए ओप्पो ए60 के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत VND 5,490,000 यानी करीब 18,060 रुपये रखी गयी है, जबकि 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत VND 6,490,000 यानी करीब 21,360 रुपये है। इस फोन को मिडनाइट पर्पल और रिपल ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। यह फोन अभी वियतनाम में ऑनलाइन रिटेलर्स के पास खरीदने के लिए उपलब्ध है। भारत व अन्य देशों में इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिली है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...