1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर संसद में विपक्ष का प्रदर्शन: प्रियंका गांधी बोलीं-SIR की प्रक्रिया है लोकतंत्र का कत्ल

बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर संसद में विपक्ष का प्रदर्शन: प्रियंका गांधी बोलीं-SIR की प्रक्रिया है लोकतंत्र का कत्ल

मीडिया से बातचीत करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, SIR की प्रक्रिया लोकतंत्र का कत्ल है, इसलिए हम बार-बार बोल रहे हैं कि ये एकदम गलत है। साथ ही कांग्रेस, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, हम सदन में बिहार में जारी SIR का मुद्दा उठाएंगे, क्योंकि ये वोटबंदी से जुड़ा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन भी विपक्षी सांसदों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण के विरोध में विपक्षी सांसदों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों का कहना है कि, SIR (Special Intensive Revision) के नाम पर बिहार में हो रही वोट चोरी की जा रही है। इस दौरान सांसदों ने एसआईआर: भारतीय अधिकारों की चोरी और एसआईआर: भारतीय गणराज्य को नुकसान पहुंचाना लिखी तख्तियां पकड़ी हुईं थीं।

पढ़ें :- TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया

इस विरोध प्रदर्शन में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी, राजद, तृणमूल कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल के सांसद मौजूद थे। इससे पहले राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में इंडिया ब्लॉक नेताओं की बैठक हुई।

वहीं, मीडिया से बातचीत करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, SIR की प्रक्रिया लोकतंत्र का कत्ल है, इसलिए हम बार-बार बोल रहे हैं कि ये एकदम गलत है। साथ ही कांग्रेस, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, हम सदन में बिहार में जारी SIR का मुद्दा उठाएंगे, क्योंकि ये वोटबंदी से जुड़ा है। कांग्रेस पार्टी ही नहीं बल्कि समूचा विपक्ष इस विषय पर बोल रहा है। यह सिर्फ बिहार ही नहीं, देशभर के मतदाताओं का वोट लूटने की साजिश है- जिसके खिलाफ हम आवाज उठाएंगे।

कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने कहा, बिहार में SIR आज देश के सबसे बड़े मुद्दों में से एक है। यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है क्योंकि INDIA गठबंधन ने स्पष्ट चर्चा का फैसला किया है, और हम इसकी मांग कर रहे हैं। हम SIR नहीं चाहते, लेकिन सरकार चर्चा के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है। कल BAC में, वे पहलगाम पर चर्चा के लिए सहमत हुए। यह ठीक है, लेकिन SIR लोकतंत्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक है। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पहले से ही सवालों के घेरे में है।

पढ़ें :- बीजेपी ने बिहार विधान परिषद चुनाव के उम्मीदवारों की सूची जारी की, भोजपुरी स्टार पवन सिंह को दिया टिकट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...