1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, राहुल-प्रियंका गांधी समेत नेताओं का प्रदर्शन, SIR पर घमासान

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, राहुल-प्रियंका गांधी समेत नेताओं का प्रदर्शन, SIR पर घमासान

नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का विरोध प्रदर्शन आज यानी मंगलवार को और तेज हो गया। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च निकाला। CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया को वापस लेने के लिए विपक्षी दल मांग कर रहे हैं।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का विरोध प्रदर्शन आज यानी मंगलवार को और तेज हो गया। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च निकाला। CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया को वापस लेने के लिए विपक्षी दल मांग कर रहे हैं।

पढ़ें :- राहुल, बोले- SC की टिप्पणी से ज्ञानेश कुमार के झूठ का पर्दाफाश, 'फॉर्म 6 में अवैध-एकतरफा बदलाव', उनके पद के दुरुपयोग का है एक और सबूत

इस पूरे अभियान में विपक्ष की प्रमुख आवाज राहुल गांधी बने हुए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि मतदाता सूची में बदलाव और Form 6 में किए गए संशोधनों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। वहीं राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि Form 6 में बदलाव कथित तौर पर गैरकानूनी और एकतरफा तरीके से किया गया। वहीं एक ओर चुनाव आयोग ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए अपनी प्रक्रिया को नियमों के अनुरूप बताया है। दिल्ली में विपक्ष के इस मार्च को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई। बता दें कि संसद से चुनाव आयोग तक जाने वाले रास्ते पर कई स्तर की बैरिकेडिंग की गई और बड़ी संख्या में पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई। इसके अलावा जंतर-मंतर और चुनाव आयोग मुख्यालय के आसपास भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

जहां एक ओर विपक्ष का कहना है कि मतदाता सूची में बदलाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। वहीं दूसरी ओर, चुनाव आयोग का कहना है कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट करना और अपात्र, डुप्लीकेट या गलत प्रविष्टियों को हटाना है। साथ ही चुनाव आयोग ने अपने ऊपर लगाए गए पक्षपात के आरोपों से इनकार किया है।

आपको बता दें कि इस मुद्दे ने अब संसद से लेकर सड़कों तक राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के जरिए आंदोलन को आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। जबकि विपक्षी दल CEC के इस्तीफे की मांग पर लगातार दबाव बना रहे हैं।

पढ़ें :- EC के झूठ का CJI ने किया पर्दाफाश, बोले- फॉर्म 6 में बदलाव को नहीं दी मंजूरी, चुनाव आयोग ने कानून तोड़ा तो फैसले रोक देंगे
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...