1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Oscars 2025 जानें कब और कहां देख सकेंगे LIVE,ऑस्कर की रेस में ये भारतीय फिल्म है शामिल

Oscars 2025 जानें कब और कहां देख सकेंगे LIVE,ऑस्कर की रेस में ये भारतीय फिल्म है शामिल

97वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन 2 मार्च 2025 (Oscars 2025) को लॉस एंजिल्स (Los Angeles ) के डॉल्बी थिएटर (Dolby Theatre) में हो रहा है। ऑस्कर अवॉर्ड्स (Oscars Awards) को लेकर सभी काफी लंबे समय से इंतज़ार कर रहे है। वहीं अगर आप भी ऑस्कर अवॉर्ड्स (Oscars Awards) को लाइव देखा चाहते है तो आइए जानते है कि इसे कहा और कब देख सकते है?

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली: 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन 2 मार्च 2025 (Oscars 2025) को लॉस एंजिल्स (Los Angeles ) के डॉल्बी थिएटर (Dolby Theatre) में हो रहा है। ऑस्कर अवॉर्ड्स (Oscars Awards) को लेकर सभी काफी लंबे समय से इंतज़ार कर रहे है। वहीं अगर आप भी ऑस्कर अवॉर्ड्स (Oscars Awards) को लाइव देखा चाहते है तो आइए जानते है कि इसे कहा और कब देख सकते है?

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

कौन कर रहा होस्ट?
भारतीय दर्शक इस शानदार समारोह को 3 मार्च 2025 को सुबह 5:30 बजे से स्टार मूवीज और जियो हॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं। वहीं इसका रिपीट टेलीकास्ट आप रात 8:30 बजे सकते है। वहीं इस साल ऑस्कर 2025 को फेमस कॉमेडियन और पॉडकास्टर कॉनन ओ’ब्रायन होस्ट कर रहे हैं, जो कि उनके लिए भी एक नया अनुभव होने वाला है। हालांकि ओ’ब्रायन 2002 और 2006 में एमी अवॉर्ड्स होस्ट कर चुके हैं। बता दें इससे पहले ऑस्कर को जिमी किमेल ने होस्ट किया था।

इंडिया की ये फिल्म रेस में है बरकरार

इस बार ऑस्कर की रेस में भारतीय सिनेमा की तरफ से फिल्म ‘अनुजा’ (Anuja Movie) का नाम शामिल है। इस फिल्म को एडम जे ग्रेव्स के निर्देशन में बनाया गया है और इसका निर्माण प्रियंका चोपड़ा और गुनीत मोंगा सहित अन्य लोगों ने किया है। साथ ही बता दें इस फिल्म को बेस्ट शॉर्ट फिल्म की कैटेगरी की कैटेगरी के लिए चुना गया है। इसमें ‘एलियन’, ‘आई एम नॉट अ रोबोट’ और ‘द लास्ट रेंजर’ जैसी फिल्में भी हैं।

अवार्ड्स के दौरान मशहूर रैपर और सिंगर क्वीन लतीफा को श्रद्धांजलि को दी जाएगी। वहीं इस समारोह में सिंथिया एरिवो, एरियाना ग्रांडे, लिसा, डोजा कैट और रे जैसे कई सितारे परफॉर्मेंस देंगे और इस शाम में चार चांद लगाएंगे। ऑस्कर 2025 (Oscars 2025)  नॉमिनेशंस का ऐलान 23 जनवरी को किया गया था, लेकिन लॉस एंजिल्स के जंगलों में आग लगने के कारण इस समारोह के लिए टाल दिया गया। अब लंबे इंतज़ार के बाद भारतीय दर्शक इसे देखने के लिए काफी एक्साइटेड है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...