1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हमारा प्रयास सभी को एकजुट करना है…नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन से अलग होने की अटकलों के बीच बोले कांग्रेस अध्यक्ष

हमारा प्रयास सभी को एकजुट करना है…नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन से अलग होने की अटकलों के बीच बोले कांग्रेस अध्यक्ष

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। भाजपा का मुकाबला करने के लिए बने इंडिया गठबंधन में टूट हो गयी है। इंडिया गठबंधन को बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही अब भाजपा के साथ मिलकर बिहार में सरकार बना सकते हैं। ऐसे में इंडिया गठबंधन को ये बड़ा झटका लगेगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। भाजपा का मुकाबला करने के लिए बने इंडिया गठबंधन में टूट हो गयी है। इंडिया गठबंधन को बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही अब भाजपा के साथ मिलकर बिहार में सरकार बना सकते हैं। ऐसे में इंडिया गठबंधन को ये बड़ा झटका लगेगा।

पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला योग्य

वहीं, कर्नाटकम में मौजूद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का अहम बयान आया है। उन्होंने कहा कि, मुझे जेडीयू के इंडिया गठबंधन से बाहर निकलने की कोई जानकारी नहीं है। उनके मन में क्या है यह स्पष्ट नहीं है। मैं कल देहरादून जा रहा हूं, फिर दिल्ली जाऊंगा। मैं पूरी जानकारी लूंगा और फिर आपको बताऊंगा। देखते हैं क्या होगा… हमारा प्रयास सभी को एकजुट करना है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा, मैंने ममता बनर्जी, लालू प्रसाद यादव और सीताराम येचुरी से बात की है। अगर हम एकजुट हो जाएं तो हम अच्छी लड़ाई लड़ेंगे और इंडिया गठबंधन सफल होगा। जो लोग लोकतंत्र को बचाने में रुचि रखते हैं वे अपना मन नहीं बदलेंगे और हमारे साथ रहेंगे।

 

पढ़ें :- ममता बनर्जी का शुभेंदु सरकार के खिलाफ हल्लाबोल, बोलीं- भाजपा ने 177 सीटों पर की धांधली, कार्यकर्ताओं को रोक रही पुलिस
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...