Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हमारा पहला मुद्दा है कि हम एकजुटता के साथ चुनाव लड़ें…सीएम चेहरे के सवाल पर बोले सचिन पायलट

हमारा पहला मुद्दा है कि हम एकजुटता के साथ चुनाव लड़ें…सीएम चेहरे के सवाल पर बोले सचिन पायलट

By शिव मौर्या 
Updated Date

Rajasthan Assembly Elections: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश का सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। कहा जा रहा है कांग्रेस के अंदर चल रही गुटबाजी खत्म हो गयी है। बीते दिनों कई मौकों पर देखा गया कि सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं।

पढ़ें :- आप इस चुनाव में अपना वोट, देश और अपने भविष्य के लिए दीजिए : मल्लिकार्जुन खड़गे

मंगलवार को राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री पद की दावेदारी के सवाल पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि, हमारा पहला मुद्दा है कि हम एकजुटता के साथ चुनाव लड़ें और चारों राज्यों के चुनाव को जीतें। साथ ही कहा कि, कांग्रेस में हमेशा ही चुनाव जीतने के बाद विधायक दल और पार्टी मुख्यमंत्री के नाम पर निर्णय करती है। कांग्रेस के अंदर कोई अशोक गहलोत गुट या सचिन पायलट गुट नहीं है।

बता दें कि, राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता लगातार योजनाएं बना रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से लेकर राहुल गांधी तक वहां पर चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए अभी से पहुंच रहे हैं। दरअसल, कांग्रेस के सामने वहां पर सत्ता में दोबारा वापसी करना बड़ी चुनौती है।

 

पढ़ें :- वर्षों तक आपने गांधी परिवार को मौका दिया, कोई विकास का काम नहीं हुआ, रायबरेली में बोले अमित शाह
Advertisement