बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा में ₹710 करोड़ लागत की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी ने भारत की आन-बान और शान को आगे बढ़ाने लिए स्वयं का बलिदान दिया। मैं उनकी स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आज मुझे वीरांगना अवंतीबाई लोधी जी की भव्य प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ है। सिटी डेवलपमेंट प्लान किस प्रकार धरातल पर उतरता है, इसका उत्कृष्ट उदाहरण आज बांदा की सुव्यवस्थित सड़कें और यहां हो रहे विकास कार्य हैं।
पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर, पीआरडी के जवानों को दिया तोहफा
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, आज बुंदेलखंड में रानी दुर्गावती के नाम पर मेडिकल कॉलेज है। यहां कृषि विश्वविद्यालय और इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक का लोकार्पण भी आज हुआ है। बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए अनेक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी आज किया गया है।
आज बुंदेलखंड के पास एक्सप्रेस-वे है। हमारी सरकार बुंदेलखंड को यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का एक प्रमुख हब बना रही है।
भारत के शौर्य और पराक्रम का नया केंद्र बुंदेलखंड बन रहा है।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी pic.twitter.com/7NLsgOPtJ3
पढ़ें :- IAS-PCS Transfers: UP में देर रात हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईएएस और 34 पीसीएस अफसरों के हुए तबादले, देखिए लिस्ट
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 9, 2026
आज बुंदेलखंड के पास एक्सप्रेस-वे है। हमारी सरकार बुंदेलखंड को यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का एक प्रमुख हब बना रही है। भारत के शौर्य और पराक्रम का नया केंद्र बुंदेलखंड बन रहा है। ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) के माध्यम से हर जनपद के यूनिक प्रोडक्ट को आगे बढ़ाया गया है। आज बड़ी-बड़ी कंपनियां बांदा के शजर पत्थर की मांग कर रही हैं। शजर पत्थर अब कीमती रत्नों में अपनी अलग पहचान बना रहा है। देश-विदेश में इसकी मांग बढ़ रही है और विशिष्ट पहचान स्थापित हो रही है।
सप्त ऋषियों की महान परंपरा से विभूषित, महर्षि वामदेव की तपोभूमि और नीलकंठ महादेव की कृपा से अभिसिंचित पावन धरा जनपद बाँदा के सर्वांगीण विकास हेतु ₹710 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का आज लोकार्पण व शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के… pic.twitter.com/peFkUk8u3T
पढ़ें :- योगी सरकार के कार्यकाल में 36 से 85 हुए मेडिकल कॉलेज,एमबीबीएस की सीटें 4,690 से बढ़कर 13,600 तक पहुंचीं
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 9, 2026
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, आज बुंदेलखंड बेहतरीन कनेक्टिविटी से जुड़ा हुआ है। शुद्ध पेयजल व हर खेत को पानी की आपूर्ति की कार्यवाही तेज गति से आगे बढ़ रही है। अपने वीरों और वीरांगनाओं को कैसे सम्मान प्रदान किया जाता है, आज बांदा हम सबको बता रहा है। कालिंजर का अजेय दुर्ग हमें विजय पथ पर बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करता है।