1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हमारा घोषणा पत्र और गारंटियां महज़ दस्तावेज नहीं, करोड़ों देशवासियों के साथ संवाद से निकला रोडमैप है: राहुल गांधी

हमारा घोषणा पत्र और गारंटियां महज़ दस्तावेज नहीं, करोड़ों देशवासियों के साथ संवाद से निकला रोडमैप है: राहुल गांधी

लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद हो चुका है। सभी पार्टियों की तरफ से वादे शुरू हो गए हैं। कांग्रेस भी युवा, महिला, किसान और श्रामिकों को लेकर कई बड़े वादे कर चुकी है। अब घोषणापत्र को लेकर कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक हुई, जिसमे कई अहम घोषणा पर चर्चा हुई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद हो चुका है। सभी पार्टियों की तरफ से वादे शुरू हो गए हैं। कांग्रेस भी युवा, महिला, किसान और श्रामिकों को लेकर कई बड़े वादे कर चुकी है। अब घोषणापत्र को लेकर कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक हुई, जिसमे कई अहम घोषणा पर चर्चा हुई। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, आज कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में हमारे 5 न्याय और 25 गारंटियों समेत पार्टी के घोषणापत्र पर गहन चर्चा हुई।

पढ़ें :- 'कांग्रेस को देश की उपलब्धियां पसंद नहीं आ रही हैं,' कर्नाटक में बोले पीएम मोदी

उन्होंने आगे लिखा कि, भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से हम लगातार गांव-गांव, गली-गली लोगों के बीच गए और ‘देश की आवाज़’ सुनी। हमने लोगों के साथ हो रहे अन्याय और उनके जीवन के संघर्षों को करीब से जाना और समझा।

साथ ही कहा, इसीलिए हमारा घोषणा पत्र और गारंटियां महज़ दस्तावेज नहीं, करोड़ों देशवासियों के साथ हुए संवाद से निकला रोडमैप है, जो रोज़गार क्रांति और अधिकारपूर्ण भागीदारी के माध्यम से हर वर्ग का जीवन बदलने जा रहा है।

राहुल गांधी ने आगे लिखा कि, हम 5 न्याय का संकल्प लेकर किसानों, युवाओं, श्रमिकों, महिलाओं और वंचितों के बीच जाएंगे और सीधे तौर पर लोगों के जीवन से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस की गारंटियां देशवासियों के जीवन में खुशहाली लाने का संकल्प हैं।

 

पढ़ें :- Arvinder Singh Lovely Resigns : आम चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...