लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लखनऊ में ₹200 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नवीन मुख्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्राधिकरण की वेबसाइट का शुभारंभ किया तथा आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले SDRF, PAC और अग्निशमन सेवा के कार्मिकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
पढ़ें :- लखनऊ ट्रिपल हत्याकांड़: पत्नी की हत्या के बाद मानस का व्हाट्सऐप स्टेटस वायरल, लिखा: पत्नि चीट कर रहीं..
मुख्यमंत्री ने कहा, लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई। अब उत्तर प्रदेश अपनी पूर्ण क्षमता के साथ किसी भी आपदा की स्थिति में जन-धन की हानि को न्यूनतम स्तर तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। मेरा मानना है कि आपदा के प्रति हमारी सतर्कता, तैयारी और जागरूकता ही जन-धन की हानि को न्यूनतम स्तर तक ला सकती है। यह हम सभी के दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज लखनऊ में ₹200 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नवीन मुख्यालय भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने प्राधिकरण की वेबसाइट का शुभारंभ किया तथा आपदा के दौरान राहत एवं… pic.twitter.com/8fOCvvTu3O
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 19, 2026
पढ़ें :- लखनऊ ट्रिपल हत्याकांड़: बैंक अफसर ने पत्नि को दिनदहाड़े गोली मारी, घर जाकर बहन की जान ली, फिर खुद को भी मारी गोली
उन्होंने आगे कहा, उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसने मानव-वन्यजीव द्वंद्व को भी आपदा की श्रेणी में शामिल करते हुए प्रभावित लोगों को राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। हमारा संकल्प है कि उत्तर प्रदेश को ऐसा राज्य बनाया जाए, जो किसी भी प्रकार की आपदा का प्रभावी ढंग से सामना करने में सक्षम हो। जहां प्रत्येक नागरिक इस विश्वास के साथ जीवन जी सके कि संकट की घड़ी में सरकार के साथ-साथ वह स्वयं भी पूरी तरह तैयार और सजग है।
साथ ही कहा, समय-समय पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, डिजिटल मीडिया, विजुअल मीडिया और प्रिंट मीडिया के माध्यम से यदि हम आपदा से सावधानी और सतर्कता को व्यापक जन-जागरूकता अभियान से जोड़ें, तो इसका प्रभाव और अधिक व्यापक होगा।