1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. PAK vs BAN 1st Test: मुशफिकुर के शतक से बांग्लादेश मजबूत स्थिति में; ड्रॉ की ओर रावलपिंडी टेस्ट!

PAK vs BAN 1st Test: मुशफिकुर के शतक से बांग्लादेश मजबूत स्थिति में; ड्रॉ की ओर रावलपिंडी टेस्ट!

PAK vs BAN 1st Test: रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ की ओर जा रहा है। खेल के चौथे दिन लंच ब्रेक तक बांग्लादेश ने पहली पारी में 117 ओवर खेलकर 6 विकेट के नुकसान पर 389 रन बना लिए हैं। मुश्फिकुर रहीम 101 रन और मेहदी हसन मेराज़ 17 रन बनाकर नाबाद हैं। इस मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाज गेंदबाजों पर हावी दिखे हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Bollywood: दीपिका पादुकोण की इमेज को 'ढोंग' बताने पर ट्रोल हुए इम्तियाज अली, अब इंस्टाग्राम पर लिखा इमोशनल नोट

दरअसल, रावलपिंडी टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेश टीम ने टॉस जीतकर मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था, जिसके बाद पाकिस्तान ने खेल के तीसरे दिन 448/6 स्कोर पर पारी घोषित कर दी थी। पाकिस्तान की ओर से सऊद शकील ने 141 रन की पारी खेली, जबकि मोहम्मद रिजवान 171 रन बनाकर नाबाद लौटे। शोरफुल इस्लाम और हसन महमूद को सबसे ज्यादा दो-दो विकेट मिले।

इसके बाद बांग्लादेश ने चौथे दिन लंच ब्रेक तक बांग्लादेश ने पहली पारी में 117 ओवर खेलकर 6 विकेट के नुकसान पर 389 रन बना लिए हैं। टीम पाकिस्तान के स्कोर से 59 रन पीछे है। मुश्फिकुर रहीम 101 रन और मेहदी हसन मेराज़ 17 रन बनाकर नाबाद हैं। बांग्लादेश की ओर से शादमान इस्लाम 93 रन, मोमिनुल हक 50 रन और लिटन दास 56 रन बनाकर आउट हुए। नसीम शाह और खुर्रम शहजाद को दो-दो विकेट मिले हैं।

हालांकि, इस मैच के चौथे दिन यानी आज और कल को मिलाकर पांच सत्र का खेल ही रह गया है। ऐसे में यह मैच ड्रॉ की ओर जाता दिख रहा है।

पढ़ें :- Jal Jeevan Mission Scam : जम्मू-कश्मीर में जल जीवन मिशन के तहत 600 से अधिक परियोजना कागजों में पूरी, जबकि जमीन पर नामोनिशान नहीं
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...