1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. T20 WC में बुमराह का कमाल,भारत ने सबसे छोटे स्कोर का बचाव कर रचा इतिहास,पाक के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज

T20 WC में बुमराह का कमाल,भारत ने सबसे छोटे स्कोर का बचाव कर रचा इतिहास,पाक के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज

टीम इंडिया (Team India) ने टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) में रविवार को खेले गए 19वें मुकाबले में इतिहास रच दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ इस जीत के साथ ही टीम इंडिया (Team India) ने कई रिकॉर्ड बना दिए है। यह टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के इतिहास में टीम इंडिया (Team India)  की पाकिस्तान पर सातवीं जीत रही।

By santosh singh 
Updated Date

न्यूयॉर्क। टीम इंडिया (Team India) ने टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) में रविवार को खेले गए 19वें मुकाबले में इतिहास रच दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ इस जीत के साथ ही टीम इंडिया (Team India) ने कई रिकॉर्ड बना दिए है। यह टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के इतिहास में टीम इंडिया (Team India)  की पाकिस्तान पर सातवीं जीत रही। दोनों के बीच कुल आठ मुकाबले हुए हैं और भारत ने सात मैचों में जीत हासिल की है। एक में पाकिस्तान को जीत मिली।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

यह टी20 विश्व कप (T20 World Cup)  में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा मैचों की विनिंग स्ट्रीक है। टीम इंडिया (Team India)  ने इस मामले में पाकिस्तान और श्रीलंका को पीछे छोड़ दिया है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ और श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 विश्व कप में छह-छह मैच जीते थे। अब भारतीय टीम सबसे आगे हो गई है।

इतना ही नहीं भारत ने टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में सबसे छोटे टोटल का बचाव किया है। इस मामले में उन्होंने श्रीलंका की बराबरी की। दोनों ने 120 रन के लक्ष्य का बचाव किया है। श्रीलंका ने ऐसा 2014 टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में चटगांव में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था। वहीं, टी20 में टीम इंडिया (Team India) द्वारा बचाया गया यह सबसे कम स्कोर भी है। इससे पहले टीम इंडिया (Team India)  ने 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में 139 रन के लक्ष्य का बचाव किया था।

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में किसी टीम द्वारा बचाया गया यह दूसरा सबसे छोटा स्कोर है। 2021 में जिम्बाब्वे ने हरारे में पाकिस्तान को 119 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं करने दिया था। इसके बाद टीम इंडिया (Team India) है। भारत की जीत के हीरो जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) रहे। उन्होंने 14 रन देकर तीन विकेट लिए। बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह आठ महीने के अंदर दूसरी बार है जब किसी आईसीसी टूर्नामेंट में बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है। इससे पहले 2023 वनडे विश्व कप में बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ 19 रन देकर दो विकेट लिए थे और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।

पढ़ें :- Asian Para Games 2026 :  भारतीय फर्राटा धाविका सिमरन शर्मा ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया, हासिल की स्वर्णिम सफलता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...