1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Pakistan-Iran Tension : पाकिस्तान का अब ईरान पर जवाबी हमला! कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा

Pakistan-Iran Tension : पाकिस्तान का अब ईरान पर जवाबी हमला! कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा

Pakistan-Iran Tension : ईरान (Iran) की ओर से मंगलवार की रात पाकिस्तान (Pakistan) के आतंकवादी समूह जैश-अल-अदल के दो ठिकानों पर एयरस्ट्राइक (Airstrike) की गयी। जिसके जवाब में अब पाकिस्तान ने ईरान में कई आतंकवादी ठिकानों (Terrorist Base) पर हमला किया है। यह दावा पाकिस्तान मीडिया की ओर से किया गया है। इससे पहले ईरान के हमले पर पाकिस्तान ने उसे हवाई क्षेत्र का उल्लंघन बताते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- ट्रंप भारत के CEC ज्ञानेश कुमार के सवाल से हुए प्रभावित! अमेरिकी चुनाव प्रणाली में बदलाव के दिये संकेत

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान (Pakistan) ने ईरान (Iran) में कई आतंकवादी ठिकानों (Terrorist Base)  को निशाना बनाया है। ईरान में बीएलए आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर यह हमले किए गए हैं। पाकिस्तान दावा करता है कि ईरान के अंदर बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और बलूचिस्तान लिबरेशन फोर्स (BLF) जैसे बलूच अलगाववादी उग्रवादी समूह सक्रिय हैं, जो पाकिस्तान विरोधी गतिविधियों को अंजाम देते हैं। हालांकि, ईरान में हमले कब और कहां पर किया गए हैं, इस बारे में ईरान या पाकिस्तान की सेना की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ईरान के हमले से बौखलाया पाकिस्तान

इससे पहले ईरान ने मंगलवार की रात पाकिस्तान के आतंकवादी समूह जैश-अल-अदल के दो ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की था। पाकिस्तान के अनुसार, ईरान के हमले में 2 बच्चों की मौत हो गई थी। हमले पर पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा था कि ईरान की यह कार्रवाई पूरी तरह से अस्वीकार्य है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

पढ़ें :- BJP ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए अमरपाल मौर्य, हनुमान मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...