Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Pakistan : PTI नेताओं को संसद भवन के बाहर से किया गया गिरफ्तार

Pakistan : PTI नेताओं को संसद भवन के बाहर से किया गया गिरफ्तार

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pakistan: पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के शीर्ष नेताओं को पुलिस ने नेशनल असेंबली के सत्र के बाद संसद भवन के बाहर से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। खबरों के अनुसार,  पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के नेता बैरिस्टर गौहर अली खान, शेर अफजल खान मारवात और एडवोकेट शोएब शाहीन को इस्लामाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऐसी जानकारी है कि सबसे पहले मारवात को हिरासत में लिया गया।

पढ़ें :- Melody Toffee Gift : पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री को दिया खास गिफ्ट, मेलोनी ने सोशल मीडिया पर लिखा Thank you

मारावात की गिरफ्तारी के संदर्भ में पीटीआई पार्टी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पीएमएलएन सरकार को नेशनल असेंबली के मौजूदा सदस्य के खिलाफ इस तरह के कदम पर पूरी तरह शर्म आनी चाहिए। यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है।’’ पार्टी ने इस्लामाबाद पुलिस पर ‘‘अवैध आदेशों’’ का पालन करने का आरोप लगाया और इस्लामाबाद के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) से ‘‘इस कार्रवाई को रोकने’’ का आह्वान किया।

 

विपक्ष के नेता उमर अयूब खान ने गिरफ्तारियों की निंदा की और आरोप लगाया कि इस्लामाबाद पुलिस ने उन्हें, पीटीआई नेता जरताज गुल वजीर और ‘‘अन्य सहकर्मियों’’ को गिरफ्तार करने के लिए दल गठित किए हैं।

क्रिकेटर से नेता बने 71 वर्षीय इमरान खान कई कानूनी मुकदमों का सामना कर रहे हैं और वह भ्रष्टाचार के एक मामले में सजा सुनाए जाने के बाद करीब एक साल से जेल में हैं।

पढ़ें :- Kenya Oil Crisis : केन्या में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से भड़की हिंसा , 4 लोगों की हुई मौत; 30 घायल
Advertisement