Pakistan Quetta Blast : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक बड़ा धमाका हुआ है।क्वेटा में चमन फाटक के पास रेलवे ट्रैक के निकट एक ट्रेन को निशाना बनाकर किए आत्मघाती हमले में कम-से-कम 23 लोगों की मौत हो गई और 47 लोग घायल हो गए। मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ने की आशंका है। खबरों के अनुसार, ये विस्फोट रेलवे ट्रैक के पास हुआ, जिसके बाद ट्रेन के कई डिब्बे न सिर्फ पटरी से उतर गए बल्कि गहरा का धुआं आसमान की ओर उठा। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आसपास का इलाका थर्रा उठा।
पढ़ें :- VIDEO: बलूच लिबरेशन आर्मी ने बनाया अपना पहला नौसैनिक विंग, पाकिस्तान के गश्ती जहाज पर हमला कर तीन कर्मियों को मारा
घटना के बाद तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। रेलवे, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को अस्पतालों में भेजा गया है।