1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Pakistan Re-Voting : पाकिस्तान में फिर से होंगे मतदान, चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर उठ रहे हैं सवाल

Pakistan Re-Voting : पाकिस्तान में फिर से होंगे मतदान, चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर उठ रहे हैं सवाल

Pakistan Re-Voting : पाकिस्तान आम चुनाव (Pakistan General Election) में 8 फरवरी को मतदान हुए थे, लेकिन अभी तक वोटों की गिनती पूरी नहीं हो पायी है। जिसको लेकर पाकिस्तान के चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी बीच चुनाव आयोग ने कुछ मतदान केन्द्रों में फिर से मतदान कराने का फैसला किया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Pakistan Re-Voting : पाकिस्तान आम चुनाव (Pakistan General Election) में 8 फरवरी को मतदान हुए थे, लेकिन अभी तक वोटों की गिनती पूरी नहीं हो पायी है। जिसको लेकर पाकिस्तान के चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी बीच चुनाव आयोग ने कुछ मतदान केन्द्रों में फिर से मतदान कराने का फैसला किया है।

पढ़ें :- JEE Main 2027 Syllabus Released : जेईई मेन 2027 का एनटीए ने जारी किया सिलेबस, पिछले साल के मुकाबले जानें कितनी हैं यूनिट, देखें सूची

दरअसल, पाकिस्तान में 8 फरवरी को मतदान के दौरान कई जगहों पर हिंसा की खबरें सामने आयी थीं। जिसके बाद उम्मीदवारों और मतदाताओं ने कुछ लोगों द्वारा मतदान सामग्री छीनने और उसे नष्ट करने की कोशिश के आरोप लगाए गए थे। वहीं, वोटो की गिनती के बीच पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने इन मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शीर्ष निर्वाचन निकाय ने 15 फरवरी को कई मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने की घोषणा की है। जिन मतदान केंद्रों पर फिर से वोटिंग कराई जाएगी। जिनमें NA-88 खुशाब-II (पंजाब) के 26 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराया जाएगा। यहां पर मतदान के दौरान आक्रोशित भीड़ द्वारा मतदान सामग्री के जलाए जाने की खबर सामने आई थी।

इसके अलावा पीएस-18 घोटकी-I (सिंध) के 2 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने का फैसला लिया गया है। 8 फरवरी को यहां मतदान के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा मतदान सामग्री छीनने की खबर सामने आई थी। दूसरी तरफ, PK-90 कोहाट-I (खैबर पख्तूनख्वा) के 25 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया गया है। यहां मतदान के दौरान कुछ आतंकवादियों द्वारा मतदान सामग्री को नुकसान पहुंचाने और बर्बरता की खबर सामने आयी थी।

पढ़ें :- अब साल में सिर्फ 4 बार आएंगे पीरियड्स? महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, ताउम्र बन सकेगी मां
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...