1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. BCCI के इस फैसले से पाकिस्तान को लगी मिर्ची; चैंपियंस ट्रॉफी की जर्सी को लेकर बवाल!

BCCI के इस फैसले से पाकिस्तान को लगी मिर्ची; चैंपियंस ट्रॉफी की जर्सी को लेकर बवाल!

Team India Jersey for the Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारत (BCCI) और पाकिस्तान (PCB) के क्रिकेट बोर्ड एक बार फिर आमने-सामने हैं। नया विवाद टूर्नामेंट की जर्सी को लेकर खड़ा हो गया है। जिसमें बीसीसीआई ने टीम इंडिया की जर्सी पर पाकिस्तान न छपवाने का फैसला किया है। जिस पर पीसीबी ने नाराजगी जाहिर की है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Team India Jersey for the Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारत (BCCI) और पाकिस्तान (PCB) के क्रिकेट बोर्ड एक बार फिर आमने-सामने हैं। नया विवाद टूर्नामेंट की जर्सी को लेकर खड़ा हो गया है। जिसमें बीसीसीआई ने टीम इंडिया की जर्सी पर पाकिस्तान न छपवाने का फैसला किया है। जिस पर पीसीबी ने नाराजगी जाहिर की है।

पढ़ें :- खड़गे बोले- ‘मोदी क्या, मोदी का बाप भी जाएगा’, पटना में शिकायत दर्ज; अमित शाह से सम्राट चौधरी तक ने घेरा

दरअसल, बीसीसीआई ने टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान भेजने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद आईसीसी ने बीच का रास्ता निकालते हुए इंडिया के मैचों को दुबई में कराने का फैसला किया था। हालांकि, पाकिस्तान अभी आधिकारिक रूप से टूर्नामेंट का मेजबान है। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा ले रही टीमों की जर्सी में मेजबान का नाम छापा जाता है। ये हर आईसीसी टूर्नामेंट के लिए होता है।

न्यूज एजेंसी IANS के अनुसार, बीसीसीआई ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंडियन जर्सी पर पाकिस्तान को छापने से इनकार कर दिया है। इस फैसले पर पीसीबी ने नाराजगी जाहिर की है। इससे पहले, बीसीसीआई ने कथित तौर पर कप्तान रोहित को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कप्तानों की बैठक के लिए पाकिस्तान भेजने से इनकार किया था। न्यूज एजेंसी के अनुसार, पीसीबी के एक अधिकारी ने बीसीसीआई पर क्रिकेट में राजनीति लाने का आरोप लगाया है। उन्हें उम्मीद है कि आईसीसी ऐसा नहीं होने देगा और उनकी पूरी मदद करेगा।

बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में खेलेगी। इसके बाद 23 फरवरी को टीम का सामना उसके चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। वहीं, टीम इंडिया अपने आखिरी लीग मैच 2 मैच को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी।

 चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए इंडियन स्क्वाड

पढ़ें :- लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग में दो लोगों की मौके पर मौत, एक को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

रोहित शर्मा (कप्‍तान), विराट कोहली, शुबमन गिल (उपकप्‍तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्‍मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्‍वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...