1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘पाकिस्तान का भारत में विलय होगा या वो समाप्त हो जाएगा…’ CM योगी का विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बयान

‘पाकिस्तान का भारत में विलय होगा या वो समाप्त हो जाएगा…’ CM योगी का विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बयान

Partition Horrors Remembrance Day: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बुधवार को पाकिस्तान को लेकर बड़ा दावा किया है कि उसका (पाकिस्तान) या तो भारत में विलय हो जाएगा, या फिर वह (पाकिस्तान) समाप्त हो जाएगा। यह बयान सीएम योगी ने लखनऊ में आयोजित 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' कार्यक्रम में कही। इस दौरान सीएम ने कांग्रेस (Congress) को भारत-पाकिस्तान के विभाजन (India-Pakistan Partition) के लिए जिम्मेदार ठहराया।

By Abhimanyu 
Updated Date

Partition Horrors Remembrance Day: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बुधवार को पाकिस्तान को लेकर बड़ा दावा किया है कि उसका (पाकिस्तान) या तो भारत में विलय हो जाएगा, या फिर वह (पाकिस्तान) समाप्त हो जाएगा। यह बयान सीएम योगी ने लखनऊ में आयोजित ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में कही। इस दौरान सीएम ने कांग्रेस (Congress) को भारत-पाकिस्तान के विभाजन (India-Pakistan Partition) के लिए जिम्मेदार ठहराया।

पढ़ें :- PM मोदी की क्लीन चिट की वजह से ही लद्दाख से लेकर अरुणाचल तक चीन दुस्साहस दिखा रहा : पवन खेड़ा

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि अगर 1947 में भारत के राजनीतिक नेतृत्व के पास मजबूत इच्छाशक्ति होती तो दुनिया की कोई ताकत वो आप्रकृतिक बंटवारा नहीं करा पाती। पर कांग्रेस (Congress) के सत्ता के लोभ ने भारत को बर्बाद किया। जब जब इनके पास सत्ता गई है इन्होंने देश के मोल पर राजनीति की है। उन्होंने कहा कि जब 1947 में पंडित नेहरू (Pandit Nehru) और कांग्रेस पार्टी तिरंगा लहरा कर जश्न बना रही थी उस समय अनगिनत लोग अपनी मातृभूमि छोड़ने को विवश थे।

बांग्लादेश में मौजूदा हालात को लेकर उन्होंने कहा कि 1947 में जो कुछ हुआ, वैसा ही नजारा आज बांग्लादेश में देखने को मिल रहा है. 1.5 करोड़ हिंदू अपनी पहचान की रक्षा के लिए गुहार लगा रहे हैं, लेकिन दुनिया चुप्पी साधे हुए है। भारत में भी तथाकथित धर्मनिरपेक्षतावादी शांत हैं, वे एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं क्योंकि उन्हें डर है कि अगर वे कमजोर लोगों के पक्ष में बोलेंगे तो उनके वोट बैंक पर असर पड़ेगा

सीएम योगी ने यह भी कहा कि बांग्लादेश में 1947 में 22 प्रतिशत हिन्दू थे आज 7 प्रतिशत रह गए हैं। हमारी सबकी सहानभूति उन हिन्दुओं के साथ होना चाहिए। अखंड भारत का सपना ही इस तरह के घटना का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत-पाकिस्तान विभाजन की त्रासदी (India-Pakistan Partition Tragedy) के लिए कभी माफी नहीं मांगेगी। उसको जब भी मौका मिला उसने देश का गाला घोंटा। इनके पापों की कभी माफी नहीं दी जा सकती है।

पढ़ें :- मुंबई में बम की धमकी से हड़कंप! दिलजीत दोसांझ, अमिताभ बच्चन और मुंबई की मेयर निशाने पर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...