Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. पेयजल संकट को लेकर विवाद, तमिलनाडु में पंचायत अध्यक्ष पर ईंट से हमला, इलाज के दौरान मौत

पेयजल संकट को लेकर विवाद, तमिलनाडु में पंचायत अध्यक्ष पर ईंट से हमला, इलाज के दौरान मौत

By Sushil Sah 
Updated Date

तिरुनेलवेली। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले से एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पीने के पानी की अनियमित आपूर्ति से नाराज एक व्यक्ति ने कन्ननल्लूर पंचायत के अध्यक्ष पर ईंट से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल ले जाते समय पंचायत अध्यक्ष की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- समस्तीपुर में लाखों की संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, जांच जारी

पानी न आने पर भड़का आरोपी

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान कन्ननल्लूर पंचायत के 68 वर्षीय अध्यक्ष महाराजन के रूप में हुई है। वहीं आरोपी एस्साकी पांडियन अपने इलाके में सार्वजनिक ओवरहेड टैंक से पीने के पानी की ठीक से सप्लाई न होने के कारण काफी समय से परेशान था। इसी बात की शिकायत लेकर वह शनिवार को पंचायत अध्यक्ष महाराजन के घर पहुंचा था।

बहस के बाद हुआ हमला

महाराजन के घर पर बातचीत के दौरान दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पांडियन ने गुस्से में आकर महाराजन पर हमला कर दिया। इस हमले में पंचायत अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए और आरोपी मौके से फरार हो गया।

पढ़ें :- चूरू में सालासर सीकर रोड पर हादसा, पहले मंदिर पहुंचने की चाह में आगे निकले तीन श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

इलाके में तनाव

घायल महाराजन को परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पारापट्टी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, सरकारी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस की कार्रवाई और राजनीतिक प्रतिक्रिया

इस घटना की सूचना मिलते ही वल्लियूर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद कुछ ही घंटों के भीतर मुख्य आरोपी एस्साकी पांडियन को धर दबोचा। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं, इस घटना को लेकर राज्य में राजनीति भी गरमा गई है। विपक्षी दलों ने सरकार को घेरते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।

पढ़ें :- हरिद्वार में पारिवारिक विवाद के दौरान बेटे ने बाप के सिर पर लाठी-डंडे से किया वार, मौत
Advertisement