1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Pankaj Udhas last farewell: आज दोपहर 3 से 5 बजे के बीच हिंदू क्रिमेटोरियम से होगा पंकज उधास का अंतिम संस्कार

Pankaj Udhas last farewell: आज दोपहर 3 से 5 बजे के बीच हिंदू क्रिमेटोरियम से होगा पंकज उधास का अंतिम संस्कार

मशहूर गजल गायक पंकज उधास (Pankaj Udhas) का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। 26 फरवरी की सुबह 11 बजे सिंगर ने मुंबई के कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। सिंगर की बेटी ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी थी। वहीं अब परिवार की तरफ से जानकारी मिली है कि पंकज उधास (Pankaj Udhas) का कब और कहां अंतिम संस्कार होगा।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Pankaj Udhas last farewell: मशहूर गजल गायक पंकज उधास (Pankaj Udhas) का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। 26 फरवरी की सुबह 11 बजे सिंगर ने मुंबई के कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। सिंगर की बेटी ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी थी। वहीं अब परिवार की तरफ से जानकारी मिली है कि पंकज उधास (Pankaj Udhas) का कब और कहां अंतिम संस्कार होगा।

पढ़ें :- Dhurandhar The Revenge : रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' जानें कब होगी OTT पर रिलीज, फिल्म की स्ट्रीमिंग डेट आई सामने

पंकज उधास (Pankaj Udhas) की बेटी नायाब उधास ने सोशल मीडिया पर भारी मन से पोस्ट शेयर किया। नायाब ने लिखा, ‘बहुत भारी मन से, हमें आपको बताते हुए दुख हो रहा है कि लंबी बीमारी के कारण 26 फरवरी 2024 को उनका निधन हो गया. अंतिम संस्कार मंगलवार 27 फरवरी को दोपहर 3 से 5 बजे के बीच मुंबई के वर्ली में हिंदू क्रिमेटोरियम में होगा।’


जानकारी के मुताबिक, पंकज उधास लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके करीबी दोस्त और गायक अनूप जलोटा ने खुलासा किया कि 6 महीने पहले ही उन्हें इस बात की जानकारी मिली थी। फिलहाल गायक की मौत से उनका परिवार पूरी तरह से टूट गया है। वहीं पंकज उधास के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। तमाम बड़े सितारों सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


अनूप जलोटा ने अपने करीबी दोस्त पंकज उधास के निधन की खबर पर दुख जाहिर किया। उन्होंने बताया कि, ‘हम दोनों 45 साल से अच्छे दोस्त थे। पंकज ने कई कैंसर पीड़ित लोगों की मदद की है लेकिन वह खुद ही इस गंभीर बीमारी का शिकार हो गए। उनके जाने से मैं काफी ज्यादा टूट गया हूं। मुझे दुख हो रहा है कि इस बीमारी ने उनकी जान ले ली।’

पढ़ें :- रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के सेट पर हुआ बड़ा हादसा, करेंट लगने से क्रू मेंबर की मौत

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...