1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. पपीते में छिपा है आपके सेहत का खजाना ,फायदे जानकार जाएंगे चौंक

पपीते में छिपा है आपके सेहत का खजाना ,फायदे जानकार जाएंगे चौंक

पपीता जिसे आप एक कॉमन फ्रूट की  तरह देखते हैं वो आपके स्वास्थ के लिए  विशेष लाभकारी है। आमतौर पर हमारे यहाँ क्या होता है लोग सेब , अनार ,कीवी जैसे फल को ज्यादा प्रिफर करते हैं लेकिन क्या आप जाने हैं  कि पके  पपीते  का जूस  पीने से हमारे सेहत के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है।  अगर नही तो आइए जानते हैं । पपीता विटामिन और फाइबर  ,मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स  पाये जाते हैं । इसमें विटामिन सी होता है।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

Health Care :  पपीता जिसे आप एक कॉमन फ्रूट की  तरह देखते हैं वो आपके स्वास्थ के लिए  विशेष लाभकारी है। आमतौर पर हमारे यहाँ क्या होता है लोग सेब , अनार ,कीवी जैसे फल  को ज्यादा प्रिफर करते हैं लेकिन क्या आप जाने हैं  कि पके  पपीते  का जूस  पीना हमारे से सेहत के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है।  अगर नही तो आइए जानते हैं ।

पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

 पपीता में क्या क्या पाया जाता है

पपीता विटामिन और फाइबर  ,मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स  पाये जाते हैं । इसमें विटामिन सी होता है। जैसे कुछ लोगों को पपीते का स्वाद नही पसंद है तो वो  पके पपीते का जूस बना कर पी सकते है । पके पपीते का जूस पीने में बहुत टेस्टी लगता है और हेल्दी भी होता है। इसका जूस आपको एनर्जि देने के साथ आपके पेट की समस्या को भी दूर करता है।

पके पपीते का जूस पीने के फायदे

वजन घटाए – पपीते के जूस से आप अपने वेट को तेजी से लॉस कर सकते हैं। इसे अपने कैलोरी डाइट में शामिल कीजिये। लेकिन आप  इसमें चीनी नहीं  डालेंगे  तो ज्यादा फायबर मिलेगा। इससे आपको देर तक भूख नही लगेगी । आपका पेट देर तक  पेट भरा रहेगा ।

पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंग दानकर पेश की अनूठी मिसाल, मरणोपरांत भी धड़केगा दिल

पेट की प्रोब्लम को करे दूर- पपीता का जूस पीने से कब्ज की समस्या, गैस और एसिडिटी कम होती है। पपीता में पपेन नामक एंजाइम होता है जो पाचन क्रिया को सही बनाने में मदद करता है। इसलिए 1 गिलास पपीते का जूस पेट के लिए बहुत अच्छा होता है।

आँखों और त्वचा के लिए लाभदायक- रोजाना पपीता का जूस पीने से त्वचा और आंखों को भी फायदा मिलेगा। इसमें विटामिन-ए और विटामिन-सी होने की वजह से आखों की रोशनी बढ़ाने और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद मिलती है। पपीता का जूस पीने से ग्लो आएगा और झुर्रियां दूर होंगी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...