1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Paralympic Medalist Money Prize: पेरिस पैरालंपिक के पदक विजेताओं के लिए सरकार ने किया इनामी राशि का ऐलान; जानिए किसको मिलेगा कितना पैसा

Paralympic Medalist Money Prize: पेरिस पैरालंपिक के पदक विजेताओं के लिए सरकार ने किया इनामी राशि का ऐलान; जानिए किसको मिलेगा कितना पैसा

Paralympic Medalist Money Prize: खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को पेरिस में हाल ही में समाप्त हुए पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं को 75 लाख रुपये, रजत विजेताओं को 50 लाख रुपये और कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय एथलीटों को 30 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की। तीरंदाज शीतल देवी जैसे मिश्रित टीम स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को 22.5 लाख रुपये मिलेंगे। मंत्री ने मेगा-इवेंट में पदक विजेताओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की।

By Abhimanyu 
Updated Date

Paralympic Medalist Money Prize: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के पैराएथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 7 गोल्ड समेत 29 मेडल जीते हैं। एथलीटों के इस प्रदर्शन को देखते हुए केंद्र सरकार ने इनामी राशि का ऐलान किया है। खेल मंत्री मनसुख मंडाविया (Sports Minister Mansukh Mandaviya) ने मंगलवार को मेडल विजेताओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी।

पढ़ें :- हरियाणा में बिजली कर्मियों ने हड़ताल की खत्म, सीएम नायम सिंह सैनी के साथ बैठक के बाद किया एलान

खेल मंत्री मनसुख मंडाविया (Sports Minister Mansukh Mandaviya) ने कहा, “सरकार ने गोल्ड मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें 75 लाख रुपये, सिल्वर मेडल विजेताओं को 50 लाख रुपये और ब्रांज मेडल विजेताओं को 30 लाख रुपये का पुरस्कार दिया है। पैरालंपिक में हमारी सफलता दर्शाती है कि भारत खेल क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। तीरंदाज शीतल देवी जैसे मिश्रित टीम स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को 22.5 लाख रुपये मिलेंगे।”

बता दें कि पेरिस पैरालंपिक में भारत ने टोक्यो गेम्स के 19 मेडल के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 29 मेडल अपने नाम किए। जिसमें 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रांज मेडल शामिल रहे।

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के मेडलिस्ट

1- गोल्ड मेडल: अवनि लेखरा – आर2 महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 (शूटिंग)

पढ़ें :- आज अखिलेश यादव का जन्मदिन मना रहे सपा कार्यकर्ता, जानें- साल में दो बार क्यों सेलिब्रेट होता है पूर्व सीएम का बर्थडे

2- गोल्ड मेडल: नितेश कुमार – पुरुष एकल SL3 (बैडमिंटन)

3- गोल्ड मेडल: सुमित अंतिल – पुरुष भाला फेंक F64 (एथलेटिक्स)

4- गोल्ड मेडल: हरविंदर सिंह – पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व ओपन (तीरंदाजी)

5- गोल्ड मेडल: धरमबीर – पुरुष क्लब थ्रो F51 (एथलेटिक्स)

6- गोल्ड मेडल: प्रवीण कुमार- पुरुषों ऊंची कूद T64 (एथलेटिक्स)

पढ़ें :- इटली, फ्रांस और स्पेन में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र? यूरोप में बढ़ते विरोध की क्या है वजह?

7- गोल्ड मेडल: नवदीप – पुरुष भाला फेंक – F41 (एथलेटिक्स)

8- सिल्वर मेडल: मनीष नरवाल – P1 पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 (शूटिंग)

9- सिल्वर मेडल: निशाद कुमार – पुरुषों की ऊंची कूद T47 (एथलेटिक्स)

10- सिल्वर मेडल: योगेश कथूनिया – पुरुष डिस्कस थ्रो F56 (एथलेटिक्स)

11- सिल्वर मेडल: थुलासिमथी मुरुगेसन – महिला एकल SU5 (बैडमिंटन)

12- सिल्वर मेडल: सुहास यतिराज – पुरुष एकल SL4 (बैडमिंटन)

पढ़ें :- पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी, शर्तों के साथ दिल्ली पुलिस ने दी परमिशन

13- सिल्वर मेडल: शरद कुमार – पुरुष ऊंची कूद T63 (एथलेटिक्स)

14- सिल्वर मेडल: अजीत सिंह यादव – पुरुष भाला फेंक F46 (एथलेटिक्स)

15- सिल्वर मेडल: सचिन खिलारी – पुरुष शॉट पुट F46 (एथलेटिक्स)

16- सिल्वर मेडल: प्रणव सूरमा – पुरुष क्लब थ्रो – F51 (एथलेटिक्स)

17- ब्रांज मेडल: मोना अग्रवाल – R2 महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 (शूटिंग)

18- ब्रांज मेडल: प्रीति पाल – महिला 100 मीटर T35 (एथलेटिक्स)

19- ब्रांज मेडल: प्रीति पाल – महिला 200 मीटर T35 (एथलेटिक्स)

पढ़ें :- PM मोदी की क्लीन चिट की वजह से ही लद्दाख से लेकर अरुणाचल तक चीन दुस्साहस दिखा रहा : पवन खेड़ा

20- ब्रांज मेडल: रूबीना फ्रांसिस – P2 महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 (शूटिंग)

21- ब्रांज मेडल: मनीषा रामदास – महिला एकल SU5 (बैडमिंटन)

22- ब्रांज मेडल: शीतल देवी और राकेश कुमार – मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन (तीरंदाजी)

23- ब्रांज मेडल: नित्या श्री सुमति सिवन – महिला एकल SH6 (बैडमिंटन)

24- ब्रांज मेडल: दीप्ति जीवनजी – महिला 400 मीटर T20 (एथलेटिक्स)

25- ब्रांज मेडल: मरियप्पन थंगावेलु – पुरुषों की ऊंची कूद T63 (एथलेटिक्स)

26- ब्रांज मेडल: सुंदर सिंह गुर्जर – पुरुष भाला फेंक F46 (एथलेटिक्स)

27- ब्रांज मेडल: कपिल परमार – पुरुष -60 किग्रा J1 (जूडो)

28- ब्रांज मेडल: होकाटो होतोज़े सेमा – पुरुष शॉट पुट – F57 (एथलेटिक्स)

29- ब्रांज मेडल: सिमरन – महिला 200 मीटर – T12 (एथलेटिक्स)

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...