1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Paralympics 2024 Day 3 Schedule: आज भारत की झोली में आ सकते हैं और चार मेडल; जानिए तीसरे दिन का शेड्यूल

Paralympics 2024 Day 3 Schedule: आज भारत की झोली में आ सकते हैं और चार मेडल; जानिए तीसरे दिन का शेड्यूल

Paralympics 2024 Day 3 Schedule: पेरिस पैरालंपिक 2024 का दूसरा दिन भारत के लिए अच्छा साबित हुआ। जिसमें देश का मेडल टैली में खाता खुला और कुल 4 मेडल (1 गोल्ड, 1 सिल्वर व 2 ब्रॉन्ज) झोली में आए। वहीं, पैरालंपिक गेम्स के तीसरे दिन भी भारत को चार मेडल की उम्मीदें हैं। हालांकि, मेडल लाने के लिए भारतीय एथलीट्स को मेडल राउंड के लिए क्वालिफाई करना पड़ेगा। आइये जानते हैं पैरालंपिक 2024 के तीसरे दिन भारतीय दल कौन-से इवेंट में हिस्सा लेगा-

By Abhimanyu 
Updated Date

Paralympics 2024 Day 3 Schedule: पेरिस पैरालंपिक 2024 का दूसरा दिन भारत के लिए अच्छा साबित हुआ। जिसमें देश का मेडल टैली में खाता खुला और कुल 4 मेडल (1 गोल्ड, 1 सिल्वर व 2 ब्रॉन्ज) झोली में आए। वहीं, पैरालंपिक गेम्स के तीसरे दिन भी भारत को चार मेडल की उम्मीदें हैं। हालांकि, मेडल लाने के लिए भारतीय एथलीट्स को मेडल राउंड के लिए क्वालिफाई करना पड़ेगा। आइये जानते हैं पैरालंपिक 2024 के तीसरे दिन भारतीय दल कौन-से इवेंट में हिस्सा लेगा-

पढ़ें :- हरियाणा में बिजली कर्मियों ने हड़ताल की खत्म, सीएम नायम सिंह सैनी के साथ बैठक के बाद किया एलान

पेरिस पैरालंपिक 2024 के तीसरे दिन 31 अगस्त को भारत का शेड्यूल

पैरा बैडमिंटन – विमेंस सिंगल्स SL3 ग्रुप प्ले स्टेज मैच में मंदीप कौर बनाम सेलिन ऑरेली विनोट (दोपहर 12 बजे IST)

पैरा शूटिंग – R1 मेंस 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 क्वालिफिकेशन में स्वरूप महावीर उनहालकर (दोपहर 1 बजे IST)

पैरा बैडमिंटन – मेंस सिंगल्स SL3 ग्रुप प्ले स्टेज मैच में नितेश कुमार बनाम बन्सन मोंगखोन (दोपहर 1:20 बजे IST)

पढ़ें :- आज अखिलेश यादव का जन्मदिन मना रहे सपा कार्यकर्ता, जानें- साल में दो बार क्यों सेलिब्रेट होता है पूर्व सीएम का बर्थडे

पैरा साइकिलिंग – विमेंस C1-3 500 मीटर टाइम ट्रायल क्वालीफाइंग इवेंट में ज्योति गडेरिया (दोपहर 1:30 बजे IST)

पैरा साइकिलिंग – मेंस C1-3 1000 मीटर टाइम ट्रायल क्वालीफाइंग इवेंट में अरशद शेख (दोपहर 1:49 बजे)

पैरा बैडमिंटन – मेंस सिंगल्स SL3 ग्रुप प्ले स्टेज मैच में मनोज सरकार बनाम यांग जियानयुआन (दोपहर 2 बजे IST)

पैरा बैडमिंटन – मेंस सिंगल्स SL4 ग्रुप प्ले स्टेज मैच में सुकांत कदम बनाम थाईलैंड के सिरीपोंग टीमारोम (दोपहर 2:40 बजे IST)

पैरा साइकिलिंग – PR3 मिक्स्ड डबल्स स्कल्स रेपेचेज में अनीता और नारायण कोंगनापल्ले (दोपहर 2:40 बजे IST)

पढ़ें :- इटली, फ्रांस और स्पेन में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र? यूरोप में बढ़ते विरोध की क्या है वजह?

पैरा बैडमिंटन – मेंस सिंगल्स SL4 ग्रुप प्ले स्टेज मैच में तरुण बनाम फ्रांस के लुकास माजुर (दोपहर 3:20 बजे IST)

पैरा शूटिंग – P2 विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 क्वालिफिकेशन में रुबीना फ्रांसिस (दोपहर 3:30 बजे IST)

पैरा शूटिंग – R1 मेंस 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 फाइनल में स्वरूप महावीर उन्हालकर (क्वालिफिकेशन करने के बाद) (दोपहर 3:45 बजे IST)

पैरा बैडमिंटन – विमेंस सिंगल्स SU5 ग्रुप प्ले स्टेज मैच में मनीषा रामदास बनाम चीन की यांग किउ जिया (शाम 4 बजे IST)

पैरा साइक्लिंग ट्रैक – विमेन C1-3 500 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल में ज्योति गडेरिया (क्वालिफिकेशन करने पर) (शाम 5:05 बजे IST)

पैरा साइक्लिंग ट्रैक – मेंस C1-3 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल में अरशद शेख (क्वालिफिकेशन करने पर) (शाम 5:32 बजे IST)

पढ़ें :- पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी, शर्तों के साथ दिल्ली पुलिस ने दी परमिशन

पैरा शूटिंग – P2 विमेन 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 फाइनल में रुबीना फ्रांसिस (क्वालिफिकेशन करने पर) (शाम 6:15 बजे IST)

पैरा आर्चरी – विमेंस व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन में सरिता बनाम इटली की एलोनोरा सार्टी (1/8 एलिमिनेशन) (शाम 7 बजे IST)

पैरा आर्चरी – शीतल देवी बनाम चीन की मारियाना जुनिगा, विमेंस व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन (1/8 एलिमिनेशन) (रात 8:59 बजे IST)

पैरा आर्चरी – सरिता और शीतल देवी महिला व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन क्वार्टरफाइनल में (क्वालिफिकेशन करने पर) (रात 9:16 बजे IST)

पैरा आर्चरी – सरिता और शीतल देवी विमेंस व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन सेमीफाइनल (क्वालिफिकेशन करने पर) ( रात 10:24 बजे IST)

पैरा एथलेटिक्स- मेंस जैवलिन थ्रो F57 फाइनल इवेंट (मेडल इवेंट) – प्रवीन कुमार (रात 10:38 बजे IST)

पैरा आर्चरी- विमेंस इंडीविजुअल व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन मेडल राउंड में (क्वालिफिकेशन करने पर) (मेडल इवेंट) – सरिता और शीतल देवी (रात 11:13 बजे IST)

पढ़ें :- PM मोदी की क्लीन चिट की वजह से ही लद्दाख से लेकर अरुणाचल तक चीन दुस्साहस दिखा रहा : पवन खेड़ा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...