1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Lakshya Sen Semifinal Match: सेमीफाइनल में डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन से भिड़ेंगे लक्ष्य सेन; कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

Lakshya Sen Semifinal Match: सेमीफाइनल में डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन से भिड़ेंगे लक्ष्य सेन; कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

Paris Olympics 2024, Lakshya Sen Semifinal Match: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का अब तक प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। ओलंपिक 2024 के सातवें दिन बैडमिंटन लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन पुरुष सिंगल्स इवेंट के क्वार्टर फाइनल मैच में चाइनीज ताइपे के चाउ तियान चेन के खिलाफ जीत हासिल की। इसी के साथ लक्ष्य सेन अब सेमी-फाइनल में पहुंच चुके हैं। जिसके बाद उनसे देश को मेडल की उम्मीदें हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Paris Olympics 2024, Lakshya Sen Semifinal Match: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का अब तक प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। ओलंपिक 2024 के सातवें दिन बैडमिंटन लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन पुरुष सिंगल्स इवेंट के क्वार्टर फाइनल मैच में चाइनीज ताइपे के चाउ तियान चेन के खिलाफ जीत हासिल की। इसी के साथ लक्ष्य सेन अब सेमी-फाइनल में पहुंच चुके हैं। जिसके बाद उनसे देश को मेडल की उम्मीदें हैं।

पढ़ें :- सपा पर CM योगी का बड़ा हमला, बोले- पूर्व सरकार के परिवारवाद और तुष्टीकरण ने प्रदेश की प्रशासनिक कार्यकुशलता को किया प्रभावित

लक्ष्य ने क्वार्टर फाइनल मैच में 2 अगस्त को चाउ तियान चेन के खिलाफ पहला सेट 19-21 से हार गए थे। जिसके बाद उन्होंने अगले दोनों ही सेट में शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम किया था। लक्ष्य ने ये दोनों सेट्स 21-15 और 21-12 से अपने नाम किए। इसी के साथ 22 वर्षीय भारतीय शटलर ओलंपिक के बैडमिंटन सेमी-फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी भी बन गए हैं। अब सेमीफाइनल में मुकाबला डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन से होगा। आइये, जानते हैं कि लक्ष्य सेन बनाम विक्टर एक्सेलसन, सेमीफाइनल मुकाबला कब और कहां देख पाएंगे-

लक्ष्य सेन बनाम विक्टर एक्सेलसन, सेमीफाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा? 

भारत के लक्ष्य सेन और डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन के बीच सेमी-फाइनल मुकाबला रविवार 4 अगस्त को भारतीय समयानुसार, दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा।

लक्ष्य सेन बनाम विक्टर एक्सेलसन, सेमीफाइनल मुकाबले को भारत में किन टीवी चैनलों पर देखा जा सकेगा?

पढ़ें :- UP MLC Election Voting : उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग जारी, 14.81 लाख वोटर्स करेंगे 152 उम्मीदवारों की कीमत का फैसला

लक्ष्य सेन बनाम विक्टर एक्सेलसन, सेमीफाइनल मुकाबले का भारत में लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स 18 और वायाकॉम 18 नेटवर्क पर किया जाएगा।

लक्ष्य सेन बनाम विक्टर एक्सेलसन, सेमीफाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां फ्री देख पाएंगे?

लक्ष्य सेन बनाम विक्टर एक्सेलसन, सेमीफाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोसिनेमा ऐप पर फ्री उपलब्ध होगी।

लक्ष्य सेन बनाम विक्टर एक्सेलसन, हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है?

लक्ष्य सेन बनाम विक्टर एक्सेलसन, हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों का 8 मुकाबलों में आमना-सामना हुआ है। इन मुकाबलों में से लक्ष्य सिर्फ एक बार ही विक्टर के खिलाफ जीत हासिल कर सके हैं।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...