Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Paris Olympics Free Live Streaming: भारत में सभी ओलंपिक मुकाबले कहां पर देख पाएंगे LIVE? जानिए पूरी डिटेल्स

Paris Olympics Free Live Streaming: भारत में सभी ओलंपिक मुकाबले कहां पर देख पाएंगे LIVE? जानिए पूरी डिटेल्स

By Abhimanyu 
Updated Date

Paris Olympics Free Live Streaming: पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज 26 जुलाई से होने जा रहा है। इस बार ओलंपिक का आयोजन फ्रांस की राजधानी पेरिस में किया जा रहा है। जिसमें 206 नेशनल ओलंपिक कमिटी के 10 हजार से ज्यादा एथलीट हिस्सा लेंगे। वहीं, भारत की ओर से कुल 117 एथलीट ओलंपिक में पदक जीतने प्रयास करेंगे।आइये जानते हैं कि भारत में ओलंपिक मुकाबलों को टीवी पर कहां देखा जा सकेगा? और ओलंपिक खेलों की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd ODI : बारिश से प्रभावित मैच में भारत की 4 रनों से जीत, DLS नियम से निकला नतीजा

पेरिस ओलंपिक 2024 में कब से शुरू होंगे भारतीय एथलीटों के इवेंट?

पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय एथलीटों के इवेंट्स शुक्रवार, 25 जुलाई से तीरंदाजी रैंकिंग राउंड से शुरू होंगी। हालांकि, ओपनिंग सेरेमनी शुक्रवार, 26 जुलाई यानी भारतीय समयानुसार 27 जुलाई देर रात 2:30 बजे से शुरू होगी।

पेरिस ओलंपिक 2024 का आयोजन कब से कब तक किया जाएगा?

पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज 26 जुलाई से होने जा रहा है, जो 11 अगस्त तक चलेगा।

पढ़ें :- 'सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं...' मोहम्मद शमी ने भावुक पोस्ट के साथ टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा

पेरिस ओलंपिक 2024 के इवेंट्स का आयोजन किन स्थानों पर किया जाएगा?

ओलंपिक 2024 के इवेंट्स का आयोजन फ्रांस की राजधानी पेरिस और अन्य फ्रांसीसी क्षेत्रों के 33 विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा।

पेरिस ओलंपिक 2024 के इवेंट्स को भारत में किन टीवी चैनलों पर देखा जा सकेगा?

भारत में पेरिस ओलंपिक 2024 के इवेंट्स का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स 18 और वायाकॉम 18 नेटवर्क पर किया जाएगा।

पेरिस ओलंपिक 2024 के इवेंट्स की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां फ्री देख पाएंगे?

पढ़ें :- U19 Asia Cup 2026 : सहवाग के तूफान में उड़ा नेपाल, अंडर-19 एशिया कप में 10 विकेट से जीता भारत

पेरिस ओलंपिक 2024 के इवेंट्स की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोसिनेमा ऐप पर फ्री उपलब्ध होगी।

Advertisement