1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Paris Olympics Today Schedule: आज रमिता जिंदल और अर्जुन बाबुता से मेडल की उम्मीदें, जानें भारत के इवेंट्स का पूरा शेड्यूल

Paris Olympics Today Schedule: आज रमिता जिंदल और अर्जुन बाबुता से मेडल की उम्मीदें, जानें भारत के इवेंट्स का पूरा शेड्यूल

Paris Olympics Today Schedule: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने रविवार को अपना खाता ब्रॉन्ज मेडल से खोला है। यह मेडल भारतीय महिला शूटर मनु भाकर (Manu Bhakar) ने 10 मीटर एयर पिस्टल वीमेंस में दिलाया है। वहीं, अब सोमवार को शूटिंग में रमिता जिंदल (Ramita Jindal) और अर्जुन बाबुता (Arjun Babuta) से पदक की उम्मीदें हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Paris Olympics Today Schedule: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने रविवार को अपना खाता ब्रॉन्ज मेडल से खोला है। यह मेडल भारतीय महिला शूटर मनु भाकर (Manu Bhakar) ने 10 मीटर एयर पिस्टल वीमेंस में दिलाया है। वहीं, अब सोमवार को शूटिंग में रमिता जिंदल (Ramita Jindal) और अर्जुन बाबुता (Arjun Babuta) से पदक की उम्मीदें हैं।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

भारत की 20 वर्षीय शूटर रमिता जिंदल (Ramita Jindal) ने 10 मीटर एयर राइफल वीमेंस सिंगल (10m Air Rifle Women’s Single) के क्वालिफिकेशन राउंड में 631.5 के स्कोर के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। अर्जुन बाबुता (Arjun Babuta) की बात की जाए तो उन्होंने क्वालिफिकेशन में सातवें स्थान पर रहते हुए बाबुता ने 10 मीटर एयर राइफल मेंस इवेंट (10m Air Rifle Men’s Event) के फाइनल में जगह बनाई। इस इवेंट में टॉप-8 पर रहने वाले शूटर फाइनल में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब हुए।

29 जुलाई को पेरिस ओलंपिक में भारत के इवेंट्स का पूरा शेड्यूल

बैडमिंटन

मेंस डबल्स (ग्रुप स्टेज): सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम मार्क लैम्सफस और मार्विन सीडेल (भारतीय समय अनुसार दोपहर 12 बजे से)

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें

विमेंस डबल्स (ग्रुप स्टेज): अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो बनाम नामी मात्सुयामा और चिहारू शिदा (भारतीय समय अनुसार दोपहर 12:50 बजे से)

मेंस सिंगल (ग्रुप स्टेज): लक्ष्य सेन बनाम जूलियन कैरेगी (भारतीय समय अनुसार शाम 5:30 बजे से)

निशानेबाजी

10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन: मनु भाकर और सरबजोत सिंह, रिदम सांगवान और अर्जुन सिंह चीमा (भारतीय समय अनुसार दोपहर 12:45 बजे से)

मेंस ट्रैप क्वालिफिकेशन: पृथ्वीराज तोंडईमान (भारतीय समय अनुसार दोपहर 1:00 बजे से)

पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

10 मीटर एयर राइफल विमेंस फाइनल: रमिता जिंदल (भारतीय समय अनुसार दोपहर 1:00 बजे से)

10 मीटर एयर राइफल मेंस फाइनल: अर्जुन बाबुता (भारतीय समय अनुसार दोपहर 3:30 बजे से)

हॉकी

मेंस पूल बी मैच: भारत बनाम अर्जेटींना (भारतीय समय अनुसार शाम 4:15 बजे से)

तीरंदाजी

मेंस टीम क्वार्टर फाइनल: तरुणदीप राय, धीरज बोम्मादेवरा, प्रवीण जाधव (शाम 6:30 बजे से)

पढ़ें :- UP School Closed : यूपी के इस जिले में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, आदेश जारी

टेबल टेनिस

विमेंस सिंगल (राउंड ऑफ 32): श्रीजा अकुला बनाम जियान जेंग (रात 11:30 बजे से)

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...