1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Paris Paralympics 2024: पैरालंपिक गेम्स में 84 भारतीय एथलीट लेंगे हिस्सा; जानें कब-कहां देख पाएंगे लाइव मुकाबले

Paris Paralympics 2024: पैरालंपिक गेम्स में 84 भारतीय एथलीट लेंगे हिस्सा; जानें कब-कहां देख पाएंगे लाइव मुकाबले

Paris Paralympics 2024 Schedule: पेरिस ओलंपिक 2024 के समापन के बाद अब भारत समेत दुनियाभर के देशों की नजर पैरालंपिक गेम्स पर होगी। जिसका आयोजन 28 अगस्त से फ्रांस की राजधानी पेरिस में ही किया जाना है। इस बार पैरालंपिक गेम्स के अलग-अलग इवेंट्स में कुल मिलाकर 84 भारतीय एथलीट हिस्सा लेंगे। इनमें पिछली बार के चार 'गोल्ड मेडलिस्ट' भी शामिल हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Paris Paralympics 2024 Schedule: पेरिस ओलंपिक 2024 के समापन के बाद अब भारत समेत दुनियाभर के देशों की नजर पैरालंपिक गेम्स पर होगी। जिसका आयोजन 28 अगस्त से फ्रांस की राजधानी पेरिस में ही किया जाना है। इस बार पैरालंपिक गेम्स के अलग-अलग इवेंट्स में कुल मिलाकर 84 भारतीय एथलीट हिस्सा लेंगे। इनमें पिछली बार के चार ‘गोल्ड मेडलिस्ट’ भी शामिल हैं।

पढ़ें :- हरियाणा में बिजली कर्मियों ने हड़ताल की खत्म, सीएम नायम सिंह सैनी के साथ बैठक के बाद किया एलान

जानकारी के मुताबिक, पेरिस में पैरालंपिक गेम्स 2024 की शुरुआत 28 अगस्त से होगी और यह 8 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान 22 पैरा गेम्स में दुनियाभर के 4400 पैरा एथलीट्स हिस्सा लेंगे। जिसमें 549 मेडल्स दांव पर होंगे। इस बार भारत के कुल मिलाकर 84 एथलीट 12 खेलों में हिस्सा लेंगे, जोकि भारत के लिए अब तक का सबसे बड़ा पैरालंपिक दल होगा। इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक में भारत के 54 एथलीट्स ने हिस्सा लिया था और 18 मेडल हासिल किए थे। इस बार भारत को 25 से ज्यादा मेडल जीतने की उम्मीद है। आइये पैरालंपिक गेम्स 2024 से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर नजर डाल लेते हैं-

पेरिस पेरालंपिक गेम्स 2024 का आयोजन कब शुरू होंगे?

पेरिस पैरालंपिक गेम्स 28 अगस्त से 8 सितंबर तक आयोजित होंगे।

पेरिस पेरालंपिक गेम्स 2024 का आयोजन कहां होगा?

पढ़ें :- आज अखिलेश यादव का जन्मदिन मना रहे सपा कार्यकर्ता, जानें- साल में दो बार क्यों सेलिब्रेट होता है पूर्व सीएम का बर्थडे

पेरिस पेरालंपिक गेम्स 2024 का आयोजन फ्रांस की राजधानी पेरिस में किया जाएगा, जहां कुछ समय पहले ही समर ओलंपिक का आयोजन हुआ था।

पेरिस पेरालंपिक गेम्स 2024 की ओपनिंग सेरेमनी कब और कहां होगी?

पेरिस पैरालिंपिक गेम्स 2024 की ओपनिंग सेरेमनी 28 अगस्त को पेरिस की सीन नदी के किनारे होगी।

पेरिस पैरालिंपिक गेम्स 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में भारत का ध्वजवाहक कौन होगा?

पेरिस पैरालिंपिक गेम्स 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में सुमित अंतिल भारत के ध्वजवाहक होंगे। सुमित जैवलिन थ्रो के एफ 64 कैटेगरी में हिस्सा लेते हैं। उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

पढ़ें :- इटली, फ्रांस और स्पेन में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र? यूरोप में बढ़ते विरोध की क्या है वजह?

पेरिस पैरालिंपिक गेम्स 2024 का लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगा?

पेरिस पैरालिंपिक गेम्स 2024 के खेलों का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 के चैनल्स पर होगा, जबकि जियो सिनेमा पर इन खेलों की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...