1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस, सपा और राजद जैसे दल सत्ता में रहते जातिवाद, भ्रष्टाचार और मुस्लिम तुष्टिकरण के अलावा जनहित में कुछ नहीं किया: केशव मौर्य

कांग्रेस, सपा और राजद जैसे दल सत्ता में रहते जातिवाद, भ्रष्टाचार और मुस्लिम तुष्टिकरण के अलावा जनहित में कुछ नहीं किया: केशव मौर्य

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा, कांग्रेस और राजद पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, सत्ता में रहते हुए इन्होंने जातिवाद, भ्रष्टाचार और मुस्लिम तुष्टिकरण तो किया, लेकिन जनहित में कुछ नहीं किया। दरअसल, जाति जनगणना को लेकर इन दिनों जमकर सत्तापक्ष और विपक्ष में श्रेय लेने की होड़ चल रही है। इसको लेकर एक दूसरे पर हमले भी खूब किए जा रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा, कांग्रेस और राजद पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, सत्ता में रहते हुए इन्होंने जातिवाद, भ्रष्टाचार और मुस्लिम तुष्टिकरण तो किया, लेकिन जनहित में कुछ नहीं किया। दरअसल, जाति जनगणना को लेकर इन दिनों जमकर सत्तापक्ष और विपक्ष में श्रेय लेने की होड़ चल रही है। इसको लेकर एक दूसरे पर हमले भी खूब किए जा रहे हैं।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, कांग्रेस, सपा और राजद जैसे दल दशकों तक सत्ता में रहकर गरीबों, दलितों, पिछड़ों, महिलाओं, आदिवासियों और वंचितों को सिर्फ नारों में घुमाते और शोषण करते रहे। सत्ता में रहते जातिवाद, भ्रष्टाचार और मुस्लिम तुष्टिकरण तो किया, लेकिन जनहित में कुछ नहीं किया।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

उन्होंने आगे कहा, आज जब मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकारें इन्हें सशक्त बना रही हैं, तो इन्हें यह जनसेवा चुभ रही है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन समझ लें कि अब ये तबके सिर्फ़ वोट बैंक नहीं, विकास बैंक बनकर राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा में आ चुके हैं।

अजय राय के बयान पर साधा निशाना
यूप कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के राफेल पर दिए गए बयान पर भी केशव मौर्य ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस आलाकमान की हिदायत के बाद भी कांग्रेस के नेता पाकिस्तान के बचाव में जिस तरह अनाप-शनाप बोल रहे हैं, उससे बचने के लिए कांग्रेस मुख्यालय की चौखट और पार्टी के हरेक नेता के गले में नींबू-हरी मिर्च की माला पहना देना चाहिए।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...