IPL 2026: पैट कमिंस ने साफ कर दिया है कि उनके लिए आईपीएल से ज्यादा अहम ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट है। सनराइजर्स हैदराबाद को प्लेऑफ में पहुंचाने वाले कप्तान कमिंस ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता हमेशा ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना रहेगी, खासकर टेस्ट क्रिकेट। कमिंस की कप्तानी में सनराईजर हैदरबाद ने पिछले तीन सीजन में दूसरी बार प्लेऑफ में जगह बनाई है। साल 2024 में टीम फाइनल तक भी पहुंची थी, हालांकि खिताब जीतने से चूक गई थी। इस बार भी हैदराबाद को मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
पढ़ें :- CSK को IPL इतिहास की सबसे बड़ी हार थमाने के बावजूद, गुजरात को टॉप-2 से बाहर होने का डर सता रहा है!
‘टेस्ट क्रिकेट मिस नहीं करना चाहता’
ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बातचीत में कमिंस ने कहा कि उनकी सोच में कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने कहा, “मेरे लिए कुछ भी नहीं बदला है। मेरी प्राथमिकता ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट है, खासकर टेस्ट क्रिकेट। टेस्ट कप्तान होने के नाते मैं नहीं चाहता कि कोई टेस्ट मैच मिस करूं। मैं ऑस्ट्रेलिया के लिए जितना ज्यादा हो सके उतना क्रिकेट खेलना चाहता हूं।”
‘आईपीएल हमारे लिए हॉलीडे ब्रेक जैसा’
कमिंस ने आईपीएल को लेकर भी दिलचस्प बयान दिया। उन्होंने कहा, “आईपीएल इसलिए अच्छा है क्योंकि यह हमारे हॉलीडे ब्रेक के दौरान होता है। यही इसकी सबसे अच्छी बात है, लेकिन मेरा मुख्य फोकस हमेशा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट रहेगा और मुझे नहीं लगता कि आगे भी यह बदलने वाला है।”