1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पटना एयरपोर्ट को ईमेल पर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षाकर्मी चला रहे हैं सर्च ऑपरेशन

पटना एयरपोर्ट को ईमेल पर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षाकर्मी चला रहे हैं सर्च ऑपरेशन

पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अपराधियों ने ईमेल (Email) भेजकर यह धमकी दी है। इसके बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया और तुरंत ही अधिकारियों की आपात बैठक बुलायी गयी। इसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर आ गई।

By santosh singh 
Updated Date

पटना। पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अपराधियों ने ईमेल (Email) भेजकर यह धमकी दी है। इसके बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया और तुरंत ही अधिकारियों की आपात बैठक बुलायी गयी। इसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर आ गई।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

फौरन एयरपोर्ट थाना (Airport Police Station) की पुलिस और सीआईएसएफ (CISF) की टीम पटना एयरपोर्ट पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। बम स्क्वायड की टीम भी पहुंची। मंगलवार दोपहर करीब एक घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा लेकिन बम या अन्य कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। पटना पुलिस (Patna Police) अलर्ट मोड पर है। साइबर सेल (Cyber ​​Cell) और अन्य जांच एजेंसी मामले की तफ्तीश कर रही है।

उठाए गए कई अतिरिक्त एहतियाती कदम

पटना एयरपोर्ट के निदेशक आंचल प्रकाश (Patna Airport Director Anchal Prakash) ने बताया कि पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) को बम की धमकी वाला ईमेल मिला है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कई अतिरिक्त एहतियाती कदम उठाए गए हैं। फिलहाल सब कुछ सामान्य है।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...