1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. भारत ने पाक को भीख में दिया WCL फाइनल का टिकट तो बौखलाया PCB, इंटरनेशनल बेइज्जती के बाद उठाया बड़ा कदम

भारत ने पाक को भीख में दिया WCL फाइनल का टिकट तो बौखलाया PCB, इंटरनेशनल बेइज्जती के बाद उठाया बड़ा कदम

WCL 2025 Final: युवराज सिंह की अगुवाई वाली इंडिया चैंपियंस टीम ने WCL 2025 के पहले सेमी-फाइनल में पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ खेलने से इंकार कर दिया था। यह फैसला टीम ने भारत के पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ रुख के सम्मान में लिया। इंडिया चैंपियंस के पीछे हटने से पाकिस्तान की टीम ने बिना खेले फाइनल का टिकट हासिल कर लिया था। लेकिन, अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को शर्मिंदगी महसूस होने लगी है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

WCL 2025 Final: युवराज सिंह की अगुवाई वाली इंडिया चैंपियंस टीम ने WCL 2025 के पहले सेमी-फाइनल में पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ खेलने से इंकार कर दिया था। यह फैसला टीम ने भारत के पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ रुख के सम्मान में लिया। इंडिया चैंपियंस के पीछे हटने से पाकिस्तान की टीम ने बिना खेले फाइनल का टिकट हासिल कर लिया था। लेकिन, अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को शर्मिंदगी महसूस होने लगी है।

पढ़ें :- UP Legislative Council Elections : सात जगहों पर होगी वोटों की गिनती, 27 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

दरअसल, आज लीग का फाइनल पाकिस्तान चैंपियन और साउथ अफ्रीका चैंपियन के बीच लंदन में खेला जाएगा। हालांकि, भारत के खेलने से मना करने से पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदा होना पड़ा है। इस बेइज्जती से नाराज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने निजी लीग्स में देश का नाम न इस्तेमाल करने का फैसला किया है। टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन में चल रही WCL 2025 को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला बताकर प्रचारित किए जाने के बाद, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने निजी क्रिकेट लीग में देश के नाम के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि गुरुवार को निदेशक मंडल की बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया। पीसीबी के उच्च-स्तरीय अधिकारियों का मानना है कि भारतीय खिलाड़ियों द्वारा WCL के दूसरे सीजन में पाकिस्तान के साथ दो बार खेलने से इनकार करना देश के नाम को ठेस पहुंचाता है। भविष्य में किसी भी निजी संस्था को निजी लीग के लिए देश (पाकिस्तान) के नाम का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अगर कोई निजी संगठन ने किसी लीग में पाकिस्तान का नाम इस्तेमाल किया है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अगर पीसीबी को लगता है कि लीग और संगठन की प्रामाणिकता विश्वसनीय है, तो उसे क्रिकेट आयोजनों में इसके इस्तेमाल की अनुमति देने का पूरा अधिकार है। हालांकि, मौजूदा पाकिस्तान चैंपियंस टीम को शनिवार को साउथ अफ्रीका चैंपियन के खिलाफ फाइनल खेलने की अनुमति दी जाएगी।

पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...