1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मानसून ऑफ़र को 2027 में 47 पर जनता और कार्यकर्ता फिर समेटेंगे…केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर किया पलटवार

मानसून ऑफ़र को 2027 में 47 पर जनता और कार्यकर्ता फिर समेटेंगे…केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर किया पलटवार

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के मानसून ऑफर: सौ लाओ, सरकार बनाओ...वाले बयान पर पलटवार किया है। उनहोंने कहा कि, 2027 में 2017 दोहरायेंगे, फिर कमल की सरकार बनायेंगे। दरअसल, बीते कई दिनों से उत्तर प्रदेश की राजनीति का सियासी पारा बढ़ा हुआ है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के मानसून ऑफर: सौ लाओ, सरकार बनाओ…वाले बयान पर पलटवार किया है। उनहोंने कहा कि, 2027 में 2017 दोहरायेंगे, फिर कमल की सरकार बनायेंगे। दरअसल, बीते कई दिनों से उत्तर प्रदेश की राजनीति का सियासी पारा बढ़ा हुआ है।

पढ़ें :- IND vs IRE 1st T20I Live : आज भारत और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20आई, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

कई तरह की अटकलें लगाईं जा रहीं हैं। बीते दिनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली पहुंचे थे, जहां उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद कयासों का दौर शुरू हो गया था। इन सबके बीच अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, मानसून ऑफ़र: सौ लाओ, सरकार बनाओ! कहा जा रहा था कि, अखिलेश यादव का ये बयान केशव मौर्य को लेकर था।

अब डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव के इस बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, मानसून ऑफ़र को 2027 में 47 पर जनता और कार्यकर्ता फिर समेटेंगे। एक डूबता जहाज़ और समाप्त होने वाला दल जिसका वर्तमान और भविष्य ख़तरे में है। वह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख सकता है, परंतु पूर्ण नहीं हो सकता। 2027 में 2017 दोहरायेंगे, फिर कमल की सरकार बनायेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...