1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा के लोग भ्रम में न र​हें काशी में लड़ाई चौकस होगी और चौचक होगी…पार्टी छोड़ने की चर्चाओं के बीच बोले अजय राय

भाजपा के लोग भ्रम में न र​हें काशी में लड़ाई चौकस होगी और चौचक होगी…पार्टी छोड़ने की चर्चाओं के बीच बोले अजय राय

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग से पहले देशभर में सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी, जबकि चार जून को चुनाव के नतीजे आएंगे। इन सबके बीच यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को लेकर चर्चाओं का दौर जारी था। कहा जा रहा था कि वो पार्टी छोड़ सकते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग से पहले देशभर में सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी, जबकि चार जून को चुनाव के नतीजे आएंगे। इन सबके बीच यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को लेकर चर्चाओं का दौर जारी था। कहा जा रहा था कि वो पार्टी छोड़ सकते हैं। हालांकि, अब उन्होंने इसका खंडन किया है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अपना बयान जारी किया है। उन्होंने दावा किया है कि वो वाराणसी से ही चुनाव लड़ेंगे और एक्स पर लिखा कि, मैं फिर कहूंगा भाजपा के लोग भ्रम में न रहे काशी में लड़ाई चौकस होगी और चौचक होगी। दरअसल, इस बीच ये चर्चा चल पड़ी थी की अजय राय बीजेपी में जा सकते हैं लेकिन अजय राय ने इसका खंडन किया है। अजय ने साफ किया है की वो वाराणसी से कांग्रेस के टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगे।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...